" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर बैठक, होगी कलम दावत  की पूजा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। यम द्वितीया के दिन कायस्थ समाज के लोग अपने कुल देवता भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ करेंगे। इस सम्बन्ध में चित्रांश फाउंडेशन ट्रस्ट ग्रेटर नोएडा की एक बैठक आयोजित हुई। ट्रस्ट के महासचिव संजय श्रीवास्तव ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  यम द्वितीया के दिन 27 अक्टूबर को  सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क के निकट श्रीवैष्णो देवी मंदिर नवादा में वार्षिक पूजनोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5-30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-हवन, पाप पुण्य का लेखा-जोखा रखने के देवता भगवान श्री चित्रगुप्त और कलम दवात की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी। जिसमें शहर के कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे। इसके पश्चात भगवान चित्रगुप्त की महा आरती की जाएगी। इस दौरान महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया जायेगा। शाम 7:00  बजे प्रसाद वितरण और अंत में विशाल भंडारा आयोजित किया जायेगा। बैठक में चित्रांश फाउंडेशन ट्रस्ट के  महासचिव  संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नवीन कुलश्रेष्ठ, रोहित प्रियदर्शन, अनिल श्रीवास्तव, अजय सक्सेना, विकास सक्सेना, मनीष सक्सेना, विश्वबंधु निगम मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>