" data-ad-slot="">

माटी के लाल ने पहले ही प्रयास में लक्ष्य किया फतह, बिहार पीसीएस जे में हुआ चयन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

प्रयागराज। मंजिल पाने की लगन व जूनून हो तो सफलता जरुर मिलती है, अगर लक्ष्य को साधकर आगे बढ़े तो बाधाएं भी अपना रास्ता बदल देती हैं, ऐसा ही कुछ कर दिखाया है प्रयागराज जनपद के विकासखंड बहादुरपुर के ग्राम दलापुर निवासी वरुणेन्द्र मिश्रा के बेटे देवेश मिश्र ने। देवेश के पिता वरुणेन्द्र मिश्र  पुश्तैनी किसान हैं जो अपने पिता राधेश्याम मिश्रा के खेतीबारी में सहयोग करते हैं। वरुणेन्द्र के पुत्र देवेश मिश्रा गाँव के परिवेश में पले-बढ़े हैं और गाँव के स्कूलों में ही शिक्षा-दीक्षा प्रारंभ की थी। देवेश ने अपने प्रथम प्रयास में ही बिहार पीसीएस जे की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली और न्यायाधीश बन गए। प्रयागराज विश्वविद्यालय से 2021 में एलएलएम करने के बाद देवेश पीसीएस जे की तैयारी करने लगे। देवेश मिश्रा के गाँव दलापुर में परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही बधाईयों का सिलसिला लगातार जारी रहा, और शाम तक जश्न में तब्दील हो गया। गाँव की माटी में ही खेलकूद कर पला-बढ़ा किसान का बेटा अपने प्रथम प्रयास में ही पीसीएस जे की  परीक्षा उत्तीर्ण कर ‘गुदड़ी के लाल की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया। क्षेत्रवासियों को इस होनहार बालक की सफलता पर गर्व है। देवेश के चाचा ए़डवोकेट जिला न्यायालय सत्येन्द्र मिश्र ने बताया कि देवेश का बचपन से ही पढ़ने में रुचि  था, देवेश की दो बहन शिक्षिका हैं, जो गांव में घर पर रहकर पढ़ाई की थी, दोनों  बहनों से देवेश को पढ़ाई में  हमेशा दिशा निर्देश  मिलता रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

13 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

3 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>