" data-ad-slot="">
Categories: Delhi..

जीतो नॉर्थ जोन वुमन विंग की सदस्याओं ने लोक सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद परवेश वर्मा से मिले

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन नॉर्थ जोन वुमन विंग की सदस्याओं ने गुरूवार को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  से दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा के साथ संसद भवन में भेंट की। इस दौरान इन प्रगतिशल महिलाओं ने उनके सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक सहित विभिन्न क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जेपी नड्डा ने महिलाओं के कार्यों की सराहना की।

लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है। सभी महिलाएं यदि स्वावलंबी बन जाएं तो देश भी आत्मनिर्भर बन जाएगा। इसके लिए उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति की बेहतरी और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में विशेष प्रयास करने होंगे।

बिरला ने वुमन विंग की अध्यक्षा सोनाली जैन तथा सह-संयोजक पारूल सुराणा के नेतृत्व में आई महिला प्रतिनिधियों का आव्हान किया कि वे एक समग्र प्रोजेक्ट हाथ में लें जिसमें बालकों, महिलाओं और वरिष्ठजनों की शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, उनमें पोषण की अल्पता को दूर करना, उनको रोजगार से जोड़नो, उनके बनाएं उत्पादों की मार्केटिंग सहित सभी पक्षों को शामिल किया जाए। महिला सदस्याओं ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि वे जल्द ही प्रोजेक्ट को प्रारंभ करेंगी। इस दौरान दिल्ली से सांसद परवेश वर्मा भी जीतो वुमन विंग के साथ रहे।


—
सहजता पर खुशी, व्यवधान पर चिंता
भेंट के दौरान महिला सदस्याओं ने सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर बिरला की सहजता और उनके सदन के संचालन की कार्यविधि की सराहना की। महिलाओं ने कहा कि स्पीकर बिरला से कहा कि टीवी पर सदन की कार्यवाही देखते हुए उन्हें देखकर महिलाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हालांकि इन महिलाओं ने सदन में होने वाले व्यवधानों पर चिंता भी जताई। उन्होंने कहा कि सदन के समय का अधिकतम उपयोग जनता से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए होना चाहिए ताकि समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल सके।
नार्थ जोन के अध्यक्ष श्री बजरंग बोथरा ने विमन विंग के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए जीतो के इतने बड़े प्लेटफ़ॉम से आपसी समन्वय और सोहाद्रपूर्ण वातावरण में सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा भी दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

7 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

7 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

9 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>