डीपीएस में आयोजित स्कॉलर डे में नौवीं व ग्यारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Meritorious students of ninth and eleventh were honored in the Scholar's Day organized in DPS

ग्रेटर नोएडा। नौवीं और ग्यारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को सांस्कृतिक समारोह में सम्मानित कर ‘स्कॉलर डे’ का आयोजन किया गया। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के अंदर आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते। ऐसी ही विचारधाराओं से प्रेरित हो विद्यालय प्रबंधन ने प्राचार्या संध्या अवस्थी के निर्देशन में नौवीं और ग्यारहवीं के 523 मेधावी विद्यार्थियों को विशेष सांस्कृतिक समारोह में विभिन्न पुरस्कारों, प्रमाण-पत्रों और पदकों से सम्मानित किया। अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य ने अभ्यागत अतिथियों का हृदय से स्वागत किया तथा तथा पुरस्कृत विद्यार्थियों के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त की। उनका कथन था कि छात्र की सफलता का एकमात्र साधन लगन, एकाग्रता और परिश्रम है।

इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जयशंकर प्रसाद की सुप्रसिद्ध कविता ‘बीती विभावरी जाग री’ पर आधारित मनोहारी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई इसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और सभागार तालियों से गूँजायमान हो उठा। सम्मान-समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 523 में से 71 विद्यार्थियों को स्कॉलर मैडल, 239 विद्यार्थियों को स्कॉलर ब्लेज़र और 213 विद्यार्थियों को स्कॉलर बैज़, प्रशस्ति पत्र आदि देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सृजन पाल सिंह,सीइओ एण्ड को फाउंडर ऑफ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सेंटर ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनका कहना था कि शिक्षा विद्यार्थियों को अध्यवसाय को साथ नैतिक विकास और चारित्रिक उत्थान से भी युक्त करती है। अब्दुल्लाह, अहमदइंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट ग्रुप,नेविद्याथियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के शिखर को छूने का जज़्बा मन में लेकर चलने के साथ-साथ उन्हें अपना पूरा ध्यान स्वाध्याय तथा चहुँमुखी विकास पर रखना चाहिए। समारोह में विशाखा रंजन, डॉ. अवनीश अग्निहोत्री(अभिभावक प्रतिनिधि), डॉ. विनोद एम कापसे (अभिभावक प्रतिनिधि) सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।

 

 

Spread the love