ग्रेटर नोएडा। जीएन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट, जीएनआईटी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया गया, जिसमे डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, फॉर्मर नेशनल प्रेजिडेंट आई आई एम ऍम एक मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। जिसके बाद जीएन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता अपने ज्ञान वान शब्दों का बोध कराते हुए पृथ्वी दिवस की महत्वता को समझाया। साथ ही जीएन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर जनरल डॉ. शरद अग्रवाल ने भी पृथ्वी दिवस पर पेड़ो की महत्वता को समझते हुए सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने भी पृथ्वी दिवस की महत्वता को समझते हुए बताया कि ये जो पृथ्वी है जिसे हम अपनी मां के सामन रूप मानते है उसे कैसे प्रदूषित होने से बचाया जाये। साथ ही एमबीए बीए के छात्र छात्राओं ने भी नुक्कड़ नाटक से इस दिवस के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिसके परिणाम स्वरुप जी.एन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर्स और विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला और उन सभी ने मिलकर लगभग पांच सौ पेड़ लगाए I यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक एमबीए के प्रोफेसर डॉ. नेहा बैसोया और डॉ. विकास नेहरा की देख रेख में हुआ I
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…