" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मिहिर सेना किसान व युवाओं की आवाज उठाती रहेगी- रोहतास चौधरी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

– प्रेस वार्ता में स्थानीय युवाओं को कंपनियों को रोजगार की मांग मिहिर सेना ने उठायी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर धरनारत किसानों की मांग मान लिए जाने को लेकर महिर सेना पार्टी ने प्रेस वार्ता कर जिलाधिकारी का धन्यवाद प्रकट किया है। प्रेस वार्ता में मिहिर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहतास चौधरी ने बताया कि किसानों की मांग को लेकर जिलाधिकारी व सांसद महेश शर्मा को ज्ञापन दिया था, जिसमें मांग की गयी थी कि भूमि अधिग्रहण बिल 2013 के मुताबिक किसानों का लाभ दिया जाय नहीं तो अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बिल के मुताबिक किए गए संशोधन में अर्बन क्षेत्र का मुआवजा सर्किल रेट से दोगुना व ग्रामीण क्षेत्र का मुआवजा 4 गुना दिए जाने की घोषणा की गई थी, जो अभी तक प्राधिकरण द्वारा पारित नहीं किए जाने के संबंध में एक वार्ता हुई, जिसमें प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा नियमों का पालन नहीं करते हैं तो मिहिर सेना आगामी दिनों में न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी और किसानों के हित में किए गए फैसलों को नियमित रूप से संचालित कराने के लिए बाध्य करने पर मजबूर करेगी।
मिहिर सेना के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा ने प्रेस को बताया कि प्राधिकरण यमुना प्राधिकरण की तरह युवाओं के लिए रोजगार पर ध्यान देकर स्थानीय युवकों को रोजगार देने में मदद करें यहां पर लग रहे उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलने के कारण अधिकतर युवा बेरोजगार परिस्थिति में घूम रहे हैं। इस बेरोजगारी को प्राधिकरण को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को आरक्षण नियुक्त कर प्राथमिकता दें, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश चौधरी ने कहा कि आज कई गांवों जिसमें चुहडपुर, अट्टा गुजरान,कासना, एच्छर आदि गांवों में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भुरेखान, जिला अध्यक्ष रविंद्र गौतम, राजकुमार भाटी, इंद्रजीत गेराठी, नाजिम चौधरी, जेपी यादव, भागवत टाइगर, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>