" data-ad-slot="">

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पूरा करने का निर्देश, फूलपुर-चन्दौली एवं वाराणसी-गोरखपुर गैस पाइप लाइन शुरु

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लखनऊ। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, जगदीशपुर-हल्दिया एवं बोकारो-धाम्रा गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई।दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के सम्बन्ध में बताया गया कि प्रोजेक्ट की लंबाई 82.047 किमी व लागत 6091.57 करोड़ रुपये है। उक्त प्रोजेक्ट को 28 फरवरी, 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य है तथा अब तक 98 प्रतिशत भौतिक प्रगति हो चुकी है। प्रोजेक्ट के अंतर्गत 5 दीर्घपुल, 19 लघुपुल, 08 फ्लाईओवर्स तथा 03 आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे का निर्माण 04 पैकेजेज में किया जा रहा है, जिसमें पैकेज-1 एवं पैकेज-3 का कार्य पूरा किया जा चुका है। पैकेज-2 एवं पैकेज-4 की भौतिक प्रगति क्रमशः 94.41 प्रतिशत एवं 97.56 प्रतिशत है। मुख्य सचिव ने अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुये जिलाधिकारी गाजियाबाद एवं एनएचएआई को तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। जगदीशपुर-हल्दिया एवं बोकारो-धाम्रा गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट के बारे में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के अंतर्गत मुख्य लाइन फूलपुर प्रयागराज से चन्दौली लम्बाई 160 किमी एवं वाराणसी से गोरखपुर लम्बाई 166 किमी को पहले ही पूरा किया जा चुका है तथा इसमें अपने प्रदेश से सम्बन्धित कोई इश्यू शेष नहीं है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति समीक्षा में बताया गया कि इसमें 01 इश्यू था, जिसका निस्तारण कर दिया गया है और अब कोई भी प्रकरण निस्तारण हेतु शेष नहीं है।
बैठक में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, अपर मुख्य सचिव राजस्व सुश्री रेणुका कुमार, एमडी जल निगम अनिल कुमार सहित आवास विकास परिषद, लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास, नियोजन, एनएचएआई आदि से सम्बन्धित अधिकारीगण तथा वीडियोकान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जिलाधिकारी गाजियाबाद सहित नोएडा एवं मेरठ के सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>