रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मामूली विवाद के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। अपना बचाव करते हुए छत से गुजर विधुत लाइन से हाथ छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गया। जिसका बचाव करते हुए उसकी पत्नी व पुत्र भी गम्भीर रूप से झुलस गए। चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी अनुसार गांव खेरली भाव निवासी शमसाद का अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। आरोप है इसी से नाराज पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर शुक्रवार शाम जब शमसाद छत पर था उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया जाता उक्त लोगों से अपना बचाव करते समय शमसाद का हाथ मकान के ऊपर से गुजर रही विधुत लाइन से छू गया और करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। शमसाद को बचाने आई उसकी पत्नी हसीना व 12 वर्षीय पुत्र भी करंट की चपेट में आने से घायल हो गए। शोर शराबा सुन मोके पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शमसाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला व पुत्र उपचाराधीन हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…