" data-ad-slot="">

मंगलमय संस्थान में एमबीए और बीटेक के छात्रों के लिए पूल-कैम्पस का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,13 फरवरी। नॉलेज पार्क-2 स्थित मंगलमय संस्थान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। संस्थान छात्रों के अच्छे प्लेसमेंट के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में संस्थान द्वारा एप्प स्क्वैज साफ्टवेयर प्रा.लि. के साथ मिलकर इस पूल कैम्पस का आयोजन किया गया। मंगलमय संस्थान के प्लेसमेन्ट डायरेक्टर अरूण राणा ने पूल कैम्पस के आयोजन हेतु कम्पनी से आये हुए अपूर्व, एचआर मैनेजर और विशाल सीटीओ और उनकी टीम का तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया। इस पूल कैम्पस का आयोजन एमबीए और बीटेक के छात्रों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी के पद हेतु किया गया। इसमें मंगलमय संस्थान के अलावा एबीईएसआईटी,एनआईटीआरए,आईएलएम,डीटीसी, जीआईएमएस, आईआईएमटी आदि आदि संस्थानों के 100 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। अपूर्वा व विशान ने बताया कि चयन प्रक्रिया में उन्होंने सर्वप्रथम एक प्रेजेन्टेशन के माध्यम से छात्रों को कम्पनी, सॉफ्टवेयर एवं मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए आवष्यक योग्यता आदि के बारे में बताया। उसके बाद सभी छात्रों के लिए ‘‘लिखित परीक्षा’’ का आयोजन किया गया। ‘‘लिखित परीक्षा’’ में चयनित छात्रों को ही समूह चर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। इस पूल कैम्पस में आज मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए कुल 09 छात्रों का चयन किया गया। छात्रों की संख्या आधिक होने के कारण चयन प्रकिया अगले दिन भी जारी रही। जिन छात्रों का चयन हुआ वो बड़े ही खुश लग रहे थे। क्योंकि उन्हें अच्छी जॉब मिल गयी थी। संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल एवं वाईस चेयरमैन आयुष मंगल ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>