-जूनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप का पूर्व खेल मंत्री रामसकल गुर्जर ने किया शुभारम्भ
ग्रेटर नोएडा,13 फरवरी। गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश जूनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस चैंपियनशिप शुभ आरंभ पूर्व खेल मंत्री रामसकल गुर्जर ने किया उनके साथ गौड़ ग्रुप की डायरेक्टर मंजू गौड़ और स्कूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष शर्मा मौजूद रहे। खेल के पहले दिन 10 जिलों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 10 लड़कों वह 10 लड़कियों की टीम रही। शुरुआती मैच में लड़कों की टीम से 13 मैच हुआ जिसमें ये लखीमपुर, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, आगरा गाजियाबाद, श्रावस्ती, पीलीभीत, बुलंदशहर, वाराणसी, मेरठ की टीम विजेता रही। वहीं लड़कियों की टीम से 9 मैच हुए जिसमें, गाजियाबाद, गौतमबुध नगर, आगरा, वाराणसी टीम विजेता रही। इस आयोजन में जिलों से आईं टीमों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने अपने जिलों की तरफ शानदार प्रतिनिधित्व किया। गौड़ ग्रुप की डायरेक्टर मंजू गौड़ ने कहा कि गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में राज्य स्तरीय जूनियर नेट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि शिक्षा के साथ खेल के प्रति भी बढ़ावा मिले और इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे चलकर खेल के प्रति नई दिशा मिल सके। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश की सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें आगे देश के प्रति प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामना व्यक्त की।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…