रबूपुरा। साइबर क्राइम पर पुलिस प्रशासन भरसक प्रयास कर रहा है परन्तु साइबर अपराधी पुलिस से भी चार कदम आगे नजर आते हैं। प्रशासनिक तल्ख तेवरों के बावजूद भी ये आपराधी आये दिन किसी न किसी प्रकार भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा ही लेते हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में उस समय सामने आया जब किसी व्यक्ति द्वारा गांव मेंहमदपुर निवासी संजय सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर उनके परचितों से अपने आप को उनका करीबी बताकर और बेहद जरूरत का हवाला देते हुए रूपये मांगने शुरू कर दिये। हालांकि गनीमत रहीं जब तक कोई आरोपी को पैसे दे पाता तब तक पीड़ित को इसकी जानकारी हो गई। जिसके बाद उसने अपने परिचितों को फोन कर मामले की जानकारी दी तथा सोशल मीड़िया पर सारा हवाला देते हुए हैकर द्वारा बताये गये खाते में रूपये नहीं भेजने की अपील की।
उधर पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के मामले अक्सर सामने आते हैं। पूर्व में हुई इस तरह की ठगी से काफी लोग सर्तक हो चुके हैं। ऐसे अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस निरन्तर प्रयासरत है तथा जनता का सहयोग भी आवश्यक है तथा लोगों से अपील करते हैं कि ऐसे व्यक्तियों व अनजान फोन संर्पक से दूरी बना कर रहें।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…