" data-ad-slot="">

सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स,एनसीआर पंचम वार्षिक सम्मेलन का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,13 फरवरी। सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स एनसीआर, पूर्वी के तत्वाधान में जे.बी.एम. ग्लोबल स्कूल, नोएडा के प्रांगण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार शैक्षिक क्रियाकलापों को सशक्त बनाने के लिए पांचवा वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विश्वजीत साहा,सीबीएससी निदेशक प्रशिक्षण एवम शिक्षण, डॉ. अशोक पांडे निर्देशक- एलकन इंटरनेशन स्कूल ने सम्मेलन में अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. उपमा अरोरा, प्रधानाचार्या जे.बी.एम. ग्लोबल स्कूल एवम संदीप मित्तल, निर्देशक- अल्पाइन पब्लिक स्कूल खुर्जा ने सहर्ष सभी का स्वागत किया। जे.बी. एम. ग्लोबल स्कूल के कार्य निर्देशक गुरुदत्त अरोरा भी उपस्थित रहे। डॉ. अशोक पांडे ने नई शिक्षा पद्धति के विषय में बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा पद्धति का उपयोग एवम बच्चों के सर्वांगीण विकास के विषय में बताया।

डॉ. विश्वजीत सहा ने सीबीएससी प्रशिक्षण के विषय पर चर्चा करते हुए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्त्व बताया। सहोदया का परिचय दीप्ति शर्मा, प्रधानाचार्या, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर, अध्यक्षा-सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स एन सी आर के द्वारा दिया गया। अंत में डॉ. गुरप्रीत सिंह, प्रधानाचार्य- स्कॉलर होम्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा एवम सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स के सचिव के द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। इस महत्पूर्ण कार्यक्रम में सहोदया स्कूल कॉम्पलेक्स, एनसीआर, पूर्वी परामर्श कर्ता- संदीप मित्तल, अभिराग शर्मा, राहुल राठी, हरीश शर्मा,अध्यक्ष- दीप्ति शर्मा, सचिव-गुरप्रीत सिंह, उपसचिव- प्रवेश मेहरा, कोषाध्यक्ष- गुंजन बंसल, उपकोषाध्यक्ष- निधि गुलाटी, जनसंपर्क अधिकारी- दीपा भट्ट, कार्यपालक सदस्य-पारुल सिंह, गीता डांग तथा अदिति बासु रॉय उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>