ग्रेटर नोएडा। जिले के हजारों किसान दो प्रमुख मांगों को लेकर पिछले कई साल से दर्द झेल रहे हैं। पहला लंबे समय से जमीनों का मुआवजा न बढ़ना व दूसरा जमीन अधिग्रहण के वर्षों बाद भी किसानों को 6 प्रतिशत का प्लाट न मिलना। दोनों मामलों को लेकर विधायक तेजपाल नागर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में विशेष रूप से मुलाकात की। किसानों की दोनों मांगों को पूरा कराने का एक पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने दोनों मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। संभावना जताई जा रही है कि सरकार से जल्द ही किसानों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। मुख्यमंत्री को दिए पत्र में विधायक तेजपाल नागर ने कहा है कि जिले में 1997 से किसानों की जमीनों का अधिग्रहण शुरू हो गया था। नियम के तहत जिन किसानों की जमीनों का अधिग्रहण हुआ था उन्हें 6 प्रतिशत प्लाट आवंटित करने की बात थी। कई दशक बीत लाने के बाद भी हजारों किसानों को 6 प्रतिशत का प्लाट नहीं मिला है। साथ ही किसानों की जमीनों का मुआवजा भी लंबे समय से नहीं बढ़ा है। इस कारण किसान परेशान हैं। विभिन्न किसान संगठनों के द्वारा धरना-प्रदर्शन के माध्यम से लगातार अपनी मांग को अधिकारियों के सामने रखा जाता है। इसके साथ ही विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि किसानों को 6 प्रतिशत प्लाट आवंटित करने की सीमा निर्धारित की जाए। तेजपाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने किसानों की दोनों मांगों को बहुत ही गंभीरता से सुना और उसे पूरा कराने का आश्वासन दिया। विधायक तेजपाल नागर का कहना है कि किसानों के हित में जल्द ही प्रदेश सरकार बड़ा निर्णय लेगी। मुआवजा बढ़ोत्तरी व 6 प्रतिशत प्लाट आवंटन का पूरी तरह से समाधान होगा। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजपाल राठी प्रधान, अशोक सिसौदिया, लोकेश त्यागी, देवेश आर्या और कुलदीप मौजूद थे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…