" data-ad-slot="">

ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में मेडिकल के छात्रों ने पर्यावरण रक्षा के लिए सामवेद परायण महायज्ञ में किया हवन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन, ग्रेटर नोएडा  में विश्वव्यापी पर्यावरण की समस्या को यज्ञ द्वारा शुद्धिकरण हेतु मेडिकल एवम कानून की पढ़ाई कर रहे लगभग आठ सौ छात्रो द्वारा विगत दो दिन से सामवेद परायण महायज्ञ किया जा रहा है। जिसमे दुर्लभ जड़ी बूटियो मेवाओ के संयोजन से तैयार की गई है, वैदिक रीति से शुद्ध सामग्री एवं गौग्रन्थ का प्रयोग किया जा रहा है। यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सुप्रसिद्ध विद्वान डॉ जयेन्द्र आचार्य नोएडा के मार्गदर्शन में हो रहा है l इन्होंने बताया की हवन सामग्री ऋतु एवं काल के अनुसार ही होनी चाहिए जिसमे सूक्ष्म जीवाणु समाप्त होते है तथा फसल अच्छी होती है। यज्ञ में वेद पाठ करने के लिए जयपुर दिल्ली नजीबाबाद आदि से गुरुकुल की कन्याएं आई हुई है और बीच बीच में शंका समाधान की भी व्यवस्था है। यज्ञ जीवन का सर्वश्रेष्ठ कर्म है, ऐसा ऋग्वेद में लिखा है। चारों दिनों तक वेद मंत्रों की गूंज से पूरा परिसर आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहेगा l इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना का विकास करना है।

संस्थान के चेयरमैन डॉ डी के गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि सामवेद परायण महायज्ञ जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का माध्यम हैं। इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का संचार होता है।” उन्होंने आगे कहा कि ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन सदैव शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास को भी समान महत्व देता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन हवन, प्रवचन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। अंतिम दिवस पर पूर्णाहुति के साथ सभी के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वैदिक आचार्यों के निर्देशन में अत्यंत श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ किया गया। ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन भविष्य में भी इस प्रकार के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>