" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

श्री  रामलला प्राण प्रतिष्ठा संकल्प विषय पर  राष्ट्र चिन्तना की मासिक गोष्ठी आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,20 जनवरी। राष्ट्र चिंतना की ग्यारहवीं मासिक गोष्ठी आईआईएमटी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सनातन संकल्प विषय पर आयोजित हुई। विषय परिचय करवाते हुए एमिटी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर विवेक कुमार ने कहा कि 500 से अधिक वर्षों के लंबे संघर्ष के पश्चात श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सनातन संकल्प 22 जनवरी को पूरा होने वाला है।  यह पूरे विश्व के सनातनियों के लिए गौरव और हर्ष का दिव्य और भव्य उत्सव है। मुख्य वक्ता गोस्वामी सुशील महाराज ने कहा कि वे कई देशों में रामलीला का मंचन कर चुके हैं, वो सभी श्रीराम को अपनी संस्कृति का हिस्सा मानते हैं। श्रीराम के भव्य मंदिर का शुभारंभ हर भारतीय के लिए ऐतिहासिक क्षण है। दिल्ली विश्वविद्यालय के आचार्य डॉ. अजीत कुमार पुरी ने कहा कि राम मंदिर के संकल्प पूर्ण होने के पश्चात सनातन धर्म की शासन में संवैधानिक प्रतिष्ठा हो जाय तो हिंदुओं को अपने आराध्य के जन्मस्थानों के लिए कोर्ट कचहरी में मुकद्दमे नहीं लड़ने पड़ेंगे। जो स्वाभाविक रूप से सनातनियों की है, उसके लिए संघर्ष क्यों करना पड़ रहा है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर बलवंत सिंह राजपूत, पूर्व कुलपति कुमाऊं और गढ़वाल विश्वविद्यालय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सनातन विरोध और राम विरोध जगजाहिर है। इन्होंने श्रीराम के अस्तित्व के विरोध में न्यायालय में शपथपत्र तक दिया था। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का भी विरोध किया था।

गोष्ठी के अंत में सभी प्रबुद्धजनों ने तय किया कि 22 जनवरी को सभी भारतीयों का कर्तव्य है कि श्री राम के चित्र/मूर्ति के सामने दिए जलाएं, घरों में रंगोली बनाएं, रोशनी करें, मिष्ठान वितरित कर अपने प्रभु श्री राम का स्वागत करें। गोष्ठी में राजेन्द्र सोनी, डॉ. के.के. पालीवाल, डॉ. बी. के. श्रीवास्तव, डॉ. उमेश, अशोक राघव, सरोज तोमर, मंजू, विजय भाटी, अरविंद साहू, विवेक द्विवेदी, नमित भाटी, आर. पी. सिंह, संजीव शर्मा, निधी माहेश्वरी, मीनाक्षी, मुकेश, हरमोहन, राशी, जूली, नीलम, वंदना, राजीव रंजन, आदि प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>