" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ब्राह्मण सभा का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, प्रतिभावान बच्चे हुए सम्मानित, कवियों ने बांधा समा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,28 जनवरी। ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा का आठवां स्थापना दिवस समारोह रायल हैबिटेट सेन्टर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म गीतकार कवि संतोष आनन्द, मुकेश शर्मा, कवियित्री मुस्कान शर्मा गाजियाबाद एवं तुषा शर्मा ने महफिल में समां बांध दिया तथा सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन सम्मान एवं मेधावी बालक-बालिका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. महेश शर्मा, सांसद, अति विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, मित्रेश चतुर्वेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र एकता मंज एवं गीता पंडित  चेयर परसन, नगर पालिका परिषद, दादरी ने सभी को सम्मानित किया। इस दौरान ब्राह्मण सभा स्मारिका ब्रह्म चेतना का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. महेश शर्मा ने ब्राह्मण एकता एवं ब्राह्मणत्व पर बल दिया। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण हमेशा ही अग्रमई एवं पूज्यनीय रहा है। हमेशा सबको साथ लेकर चला है।

डॉ. अशोक बाजपेयी, राज्य सभा सांसद ने ब्राह्मण एकता पर बल दिया और कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए ताकि ब्राह्मण एक हो और अच्चे समाज एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकें। मित्रेश चतुर्वेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र एकता मंच ने भारत में ब्राह्मणों की दुर्दशा के बारे में बताया और कहा कि एक रहकर भी अपना उत्थान कर सकते हैं। इस अवसर पर ब्राह्मण सबा के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र पचौरी ने बताया कि संस्था ऐसे आयोजन भविष्य में भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि बहुत शीघ्र ही भगवान परशुराम भवन एवं मंदिर का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए समाज के सभी सम्मानित बंधुओं को एकजुट होकर तन-मन-धन से सहयोग करना होगा।

इस अवसर पर अन्य ब्राह्मण सबाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण तथा गाजिबाद, मरेठ, बुलंदशहर,अलीगढ़ एवं अन्य राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान ब्राह्मण सभा के संरक्षक नेमचन्द, अटल, धन प्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा , वेद कुमारी, अनिल कुमार, बृजेश शर्मा, सुमन मिश्रा, देवीशरण शर्मा, कवि मुकेश शर्मा, आचार्य रविकांत दीक्षित, प्रभाकांत शुक्ल, यतेन्द्र शर्मा, गौरव उपाध्याय,अनोद शर्मा, जीपी गोस्वामी, ममता तिवारी, अखिलेश पाठक, चन्द्रशेखर, सुभाष शर्मा, कुसुमलता, छाया उपाध्याय, निर्वेश मुद्गल, आरती शर्मा, अनुज उपाध्याय. पं. शिवकुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती शर्मा, मुकेश शर्मा ने किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>