" data-ad-slot="">

बैक्सन अस्पताल में एकीकृत चिकित्सा पद्धति से कैंसर के मरीजों का होगा इलाज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,02 फरवरी। कैंसर बीमारी शरीर में किस समय अपने आगोस में ले लेता है लोगों को पता ही नहीं चल पाता,पता तब चलता है जब वह चतुर्थ स्टेज में पहुंच जाता है। कैंसर कई प्रकार के होते हैं, कैंसर का प्रभावकारी इलाज कैसे किया जाय, उसी को लेकर बैक्सन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एकीकृत उपाचार(इंटीग्रेटेड) पर काम शुरु करने जा रहा है। इस इलाज में एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर सहित सभी चिकत्सा पद्धति का इस्तेमाल किया जाएगा।

बैक्सन कॉलेज के प्राचार्य सी.पी. शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस तरह की चिकित्सा पद्धति से मरीज के  जीवन को दो से दस गुना अधिक बढ़ाया जा सकता है। बैक्सन ग्रुप इसक्षेत्र में काम शुरु करने से पहले एक सेमिनार आयोजित कर रहा है, जिसमें देश ही नहीं विदेश के भी चिकित्सक शामिल हो रहे हैं।

शनिवार को होने वाले सेमिनार में डॉ. संदीप नासिक  से, डॉ. जगदीश चेन्नई, डॉ. पूनम शुक्ला, दिल्ली, डॉ. सराह मोन्ज, स्विटजरलैंड,डॉ. जुबिन मुम्बई से शामिल हो रहे हैं। ये सभी अपने अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं। इस सेमिनार में चिकित्सा शिक्षक, होम्योपैथी चिकित्सक, मेडिकल के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान डॉ. विशाल सिंह,चिकित्सा अधिकारी व डॉ. प्रशांत राय गुप्ता ने विस्तार से बताया कि बैक्सन में स्थापित होने वाले कैंसर एकीकृत चिकित्सा केन्द्र कैसे काम करेगा। किसी भी मरीज कैंसर के मरीज के पहुंचने पर सभी चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ बैठक करके चिकित्सीय रणनीति बनाकर काम करेंगे, ताकि कैंसर मरीज पर उसका प्रभाव कम हो सके।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>