" data-ad-slot="">
Categories: मुम्बई

टीवी सीरियल ‘एक महानायक-बी. आर. आम्बेडकर‘ ने  एक हजार एपिसोड्स किए पूरे

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

मु्म्बई। एण्डटीवी के ‘एक महानायक डाॅ बी. आर. आम्बेडकर को दिसंबर 2019 में लॉन्च किया गया था और हाल ही में इस शो ने 1000 एपिसोड्स पूरे कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस शो के प्रमुख किरदारों भीमराव (अथर्व), रमाबाई (नारायणी महेश वरणे), रामजी सकपाल (जगन्नाथ निवानगुणे) और मीरबाई (फाल्गुनी दवे) ने अन्य कलाकारों एवं तकनीशियनों के साथ शो के सेट पर इस कामयाबी का जश्न मनाया। भीमराव का किरदार निभा रहे अथर्व ने कहा, ‘‘हर उपलब्धि का जश्न मनाया जाना चाहिये, क्योंकि यह हमारी सफलताओं की पुष्टि करता है। आज हमें इस शो की विभिन्न उपलब्धियों पर बेहद गर्व हो रहा है। डॉ. आम्बेडकर का किरदार निभाना मेरे कॅरियर की एक प्रमुख उपलब्धि है, क्योंकि इसने मुझे बेइंतहा प्यार, सम्मान और पहचान दिलाने में मदद की है। यह सफर पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह से फायदेमंद रहा है। इस शो के 1000 एपिसोड्स पूरे होने के अवसर पर, मैं इससे जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हमारा सफर यूं ही जारी रहेगा, क्योंकि हमारा लक्ष्य आने वाले दिनों में कई नये मानक स्थापित करने और कामयाबी हासिल करना है।‘‘ रामजी सकपाल का किरदार अदा कर रहे जगन्नाथ निवानगुणे ने कहा, ‘‘बतौर कलाकार हर नई उपलब्धि के साथ हमारे मन में कुछ हासिल कर लेने का भाव उत्पन्न होता है, क्योंकि यह बताती है कि हम सही रास्ते पर हैं। हमारी टीम एक ऐसे विजन के साथ काम कर रही है, जो बाबासाहेब की अडिग दृढ़ता, विकसित दृष्टिकोण और स्थायी दर्शन को चित्रित करती है, जिसने पूरे भारत के लोगों के साथ गहराई से जुड़ाव बनाया है। बाबासाहेब के पिता रामजी, जोकि अपने महत्वकांक्षी व दूरदर्शी बेटे भीमराव की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण आधार रहे हैं, का किरदार निभाने पर मुझे बहुत गर्व है। 1000 एपिसोड्स पूरे करना जश्न मनाने का एक बेमिसाल मौका है और इससे हमें अपना सबसे बढ़िया प्रदर्शन करते रहने की प्रेरणा मिली है।‘

फाल्गुनी दवे, जोकि मीराबाई की भूमिका में हैं, ने कहा, ‘‘शो की शुरूआत से ही इसका हिस्सा होने के नाते, मैंने कई बेहतरीन एपिसोड्स के साथ शो को विकसित होते और एक दिलचस्प कहानी को दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाते देखा है। इस टीम का हिस्सा होने पर मुझे गर्व है; हम एक बड़े परिवार की तरह बन गये हैं। 1000 एपिसोड्स पूरे करने के इस सफर में, हर पल हमारे सामूहिक प्रयासों और जुनून का प्रतीक है। उन खूबसूरत यादों को ढ़ेर सारा प्यार, जो हमने साथ मिलकर बनाई हैं। हम मनोरंजक कहानियों और दमदार किरदारों के साथ आगे ऐसे ही कई और एपिसोड्स बनाते रहेंगे।‘‘ नारायणी महेश वरणे, जोकि रमाबाई की भूमिका अदा कर रही हैं, ने कहा, ‘‘एक महानायक-डाॅ बी. आर. आम्बेडकर का अनुभव आनंददायक रहा है और 1000 एपिसोड्स पूरे करने पर मुझे बहुत ज्यादा खुशी एवं गर्व हो रहा है। मैं सभी कलाकारों और क्रू, एण्डटीवी की टीम एवं अपने सभी दर्शकों को शो की कामयाबी के लिये धन्यवाद देना चाहूंगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>