" data-ad-slot="">

अब आधी आबादी को विधानसभा और संसद पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता: सीएम योगी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के शक्ति वंदन अभियान समारोह में हुए शामिल

– सीएम बोले, अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह देश की लोक आस्था की पुर्नप्रतिष्ठा का अभियान

लखनऊ। पांच सौ वर्षों की लंबी लड़ाई, संघर्ष, तपस्या और साधना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सिद्धि प्राप्त हुई है। यह केवल प्राण प्रतिष्ठा समारोह नहीं है बल्कि भारत की लोक आस्था, जन विश्वास और भारत के पुराने गौरव की पुर्नप्रतिष्ठा का एक अभियान है। आज जब पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश में अयोध्या धाम की ओर आकर्षित हो रही है तो आप सभी भी अयोध्या धाम का दर्शन करेंगे। इसके लिए टीम पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आईजीपी स्थित ज्यूपिटर हॉल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के शक्ति वंदन अभियान के उद्धाटन समारोह पर कही। इससे पहले सीएम योगी, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्पाजंलि और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ज्यादातर आधी आबादी को दिया गया प्रधानमंत्री आवास का मालिकाना हक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ वर्षों में देश में चलाए गए कार्यक्रम के अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में राम राज्य की परिकल्पना के अनुसार बिना किसी भेदभाव के किसानों, महिलाओं, नौजवानों और समाज के हर तबके के लोगों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाईं और इसका लाभ देने के लिए अभियान चलाया। इसी का नतीजा है कि पूरे देश में चार करोड़ गरीब परिवारों को बिना भेदभाव के आवास दिये गये। इसमें भी ज्यादातर मालिकाना हक महिलाओं को दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ शौचालय बनाए गए। यही नहीं हर घर नल योजना से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। इतना ही नहीं पूरे देश में पहली बार गांव में गरीबों को उनके आवास का मालिकाना हक देने के लिए पीएम स्वामित्व योजना चलायी गयी। यह इसलिए जरूरी था क्योंकि पहले गांव के दबंग इनका घर जर्जर होने पर बनाने नहीं देते थे और उस पर कब्जा कर लेते थे। स्ट्रीट वेंडर के बारे में कोई सोचता ही नहीं था, लेकिन आज उन्हे ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराकर आर्थिक स्वावलंबन के मार्ग पर प्रशस्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवार यानि 50 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट योजना से लेकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत तमाम योजनाओं में देश की आधी आबादी को केंद्र बिंदु रखा गया क्योंकि सबसे ज्यादा उनका शोषण होता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन योजनाओं में आधी आबादी को जोड़कर देश ने दुनिया के सामने नए भारत को प्रस्तुत किया है।

अब महिलाओं को विधानसभा और संसद पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेशभर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित विभिन्न सम्मेलनों में एक उत्साह देखने को मिला था। इस अधिनियम के बाद अब कोई भी राजनीतिक दल महिलाओं को विधानसभा और देश की संसद में पहुंचने से नहीं रोक सकता है। देश में पहली बार महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हे महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2019 में 6 महिलाओं से शुरू हुई बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी में आज बुंदेलखंड की 63 हजार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इसका वार्षिक टर्नओवर डेढ़ सौ करोड़ का है जबकि नेट प्रॉफिट लगभग 15 करोड़ का है। कोरोना काल खंड में अकाउंट से पैसे निकालने के लिए बैंक में भीड़ न एकत्रित हो इसके लिए बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी अभियान को आगे बढ़ाया गया। प्रदेश में 56 हजार से अधिक बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी का चयन किया गया। आज प्रदेश में 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायत में बैंक के लेन-देन का काम बीसी सखी कर रही हैं और वह प्रतिमाह 15000 से लेकर सवा लाख रुपये कमा रहीं हैं।

सीएम योगी ने कहा कि चंद्रयान अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक डॉ. रितु करिधाल लखनऊ की ही बेटी हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, जीवन ज्योति बीमा योजना समेत तमाम योजनाएं आधी आबादी के सम्मान को दर्शाती हैं। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 17 लाख बेटियां जुड़ी हुई हैं जबकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से 3 लाख से अधिक बेटियों का दहेज मुक्त विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए थाने स्तर पर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया, इससे महिला संबंधी अपराध को न्यूनतम स्तर तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई है। वहीं आज महिला संबंधी अपराध में देश के अंदर सर्वाधिक सजा दिलाने वाला राज्य उत्तर प्रदेश बन गया है। डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है। डबल इंजन की सरकार के विभिन्न अभियान से इन्हे प्रभावी ढंग से जोड़ा जाए तो आधी आबादी वर्ष 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री चुनने में उनकी अहम भूमिका सामने आएगी। ऐसे में अभी से इस कार्यक्रम के साथ उन्हे जोड़ना पड़ेगा और इस अभियान को हम तेजी के साथ आगे बढ़ा पाएंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से 'AI…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा,29 जून। विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उन्हें व्यावहारिक…

3 days ago

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 एवं मीडिया विषय पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक

नई दिल्ली। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक…

3 days ago

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट किया हासिल

ग्रेटर नोएडा,29 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट…

3 days ago

विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET) का हुआ भव्य उद्घाटन, शामिल हुए शिक्षाविद, उद्योग व कॉर्पोरेट जगत के लोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित टिवोली में विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET)…

4 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  की उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा

UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>