" data-ad-slot="">

कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्रों को दी गयी विदायी, उनके उज्जवल भविष्य के लिए दी गयी शुभकामनाएं

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,03 फरवरी। कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में विद्यालय की ओर से सत्र 2023-24 के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की चेयरपर्सन कुशल सिंह एवं कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या अंजलि मित्तल ने ज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विदाई समारोह वोले हाट थीम पर आधारित था, जिसकी टैग लाइन थी फ्लाई हाई। कार्यक्रम की शुरुआत मनमोहक नृत्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों से हुई। तत्पश्चात बारहवीं कक्षा के छात्रों ने ग्यारहवी कक्षा के छात्रों द्वारा संचालित अनेक रोमांचक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने अपने सीनियर छात्रों के स्कूली जीवन पर आधारित अनेक क्षणों को मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किया तथा अनेक खेल गतिविधियाँ के द्वारा छात्रों का मनोरंजन किया।

विद्यालय की ओर से छात्रों को उनकी योग्यता एवं व्यक्तित्व के आधार पर विभिन्न उपाधियां प्रदान की गई। आशिका को मिस बेस्ट ड्रेस, लविश भाटी को मिस्टर बेस्ट ड्रेस, अविश को मिस्टर, ओबीडिएन्ट, खुशी जैन को मिस ओवीडिएन्ट, रचित सिंघल को मिस्टर वर्सटाइल और शगुन मावी को मिस वर्सटाइल के सम्मान से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के रूप में जितेश निगम को मिस्टर कौशल्या और प्रिशा राय को मिस कौशल्या की उपाधि से नवाजा गया ।

इस मौके पर चेयरपर्सन कुशल सिंह ने सभी छात्रों को उनकी आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों के नाम अपने संदेश में कहा कि ये जीवन में चाहे कोई भी व्यवसाय चुने उससे लगन एवं ईमानदारी के साथ करें। प्रधानाचार्य अंजलि मित्तल ने छात्रों के नाम संदेश में कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य नागरिक बनकर राष्ट्र की सेवा कर सकता है। जीवन में प्रत्येक कार्य का एक समय होता है। यदि विद्यार्थी अपने नक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प होकर कार्य करें तो कामयावी अवश्य मिलती है व्यर्य बीते हुए समय की क्षतिपूर्ति कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि छात्री ने स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ जित नैतिक कदर-कीमतों की महता का ज्ञान प्राप्त किया है, उसे वे हमेशा अपने जीवन में उतारे उन्होंने छात्रों को सफलता और उन्नति का आशीर्वाद दिया। रेड मिसट्रेस पूजा सिंह ने छात्रो की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में छात्रों ने चेयरपरसनकुशल सिंह एवं प्रधानाचार्य अंजलि मित्तल के साथ मिलकर केक काटकर खुशिया बांटी तथा सभी छात्रों और अध्यापकों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘AI ASCEND 2026: Agentic Unplugged’ का आयोजन, Kyndryl के साथ हुआ महत्वपूर्ण समझौता

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में Kyndryl एवं AWS Academy के सहयोग से 'AI…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ओप्पो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

ग्रेटर नोएडा,29 जून। विद्यार्थियों को आधुनिक उद्योगों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा उन्हें व्यावहारिक…

3 days ago

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 एवं मीडिया विषय पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक

नई दिल्ली। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यशाला एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार बैठक…

3 days ago

एक्यूरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने रचा नया इतिहास: स्वायत्त (Autonomous) दर्जा, NAAC मान्यता, AI-सक्षम कैंपस और 90% प्लेसमेंट किया हासिल

ग्रेटर नोएडा,29 जून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक्यूरेट…

3 days ago

विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET) का हुआ भव्य उद्घाटन, शामिल हुए शिक्षाविद, उद्योग व कॉर्पोरेट जगत के लोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित टिवोली में विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VSIET)…

4 days ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  की उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चतुर्थ संस्करण की घोषणा

UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक उत्कृष्टता, निवेश क्षमता एवं वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व का बनेगा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>