" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

पिता के मरने के बाद दो बच्चों को छोड़ी मां, मांगकर पेट भर रहे हैं बच्चे

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा/जेवर। जेवर देवी मंदिर के झुग्गी में रहने वाले एक व्यक्ति की मौत के बाद मां दो बच्चों को छोड़कर चली गई। दोनों बच्चे मांग अपना पेट भर रहे थे। अब मानव सेवा संस्था ने दोनों बच्चों के लिए झुग्गी व खाने की सामग्री का इंतजाम किया है।
कस्बे के देवी मंदिर के पास काफी समय से एक व्यक्ति झुग्गी डालकर अपने दो बेटों व अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। कुछ समय पहले व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद दोनों बच्चों को लेकर महिला रबूपुरा में पहुंची और वहां से दोनों बच्चों को छोड़कर वह कहीं चली गई। दोनों बच्चों ने मां की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा। दोनों बच्चे सड़कों पर घूमते और रात इधर उधर ठहर कर गुजरते। अब कुछ दिन पहले दोनों बच्चे फिर से जेवर पहुंचे और यहां घरों में जाकर खाना मांगते और खाते। इसकी खबर मानव सेवा संस्था को लगी, तो संस्था के लोग शुक्रवार को कस्बे में पहुंचे और दोनों बच्चों के लिए त्रिपाल डालकर रहने की व्यवस्था के साथ ही उनके खाने के लिए कुछ राशन की व्यवस्था की। साथ ही उनको हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला प्रभारी अजीत कुमार, जिला प्रवक्ता महेश शर्मा, जेवन नगर अध्यक्ष हरीश आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>