" data-ad-slot="">

एमिटी यूनिवर्सिटी ने किया 21वें तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस समिट “इनबुश एरा” का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कोविड की वजह से ऑनलाइन में देश विदेश के सैकड़ों अतिथियों ने किया हिस्सा
ग्रेटर नोएडा,19 फरवरी। एमिटी यूनिवर्सिटी ने हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतरराष्ट्रीय बिजनेस समिट इन्बुश एरा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देश विदेश के सैकड़ों उद्योगपति, चांसलर, वाइस चांसलर, प्रोफेसर, शोधकर्ताओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का पहले चरण में विभिन्न ज्वलंत वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें संस्थाओं में हैप्पीनेस, परिवर्तन का प्रबंधन, यूएस इंडिया, यूरोप, इटली, स्पेन, नीदरलैंड इंडिया संबंधों पर चर्चा हुई। इस तीन दिवसीय मेगा इवेंट में दुनिया भर से लोगों ने हिस्सा लिया तथा विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई, अनेक पुस्तकें भी विमोचित की गई। एमिटी यूनिवर्सिटी ने विभिन्न शोध एवम् स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए दुनिया की प्रमुख यूनिवर्सिटीज के साथ सहमति स्थापित की। इस अवसर पर रूस, फिनलैंड, नीदरलैंड, इटली समेत कई देशों के राजदूतों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तीसरे दिन मुख्य रूप से आईईईई कॉन्फ्रेंस (आईसीआईपीटीएम-2021) और ग्लोबल केस स्टडी कंपटीशन का आयोजन किया गया। यह कॉन्फ्रेंस एमिटी एवं इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर-यूपी सेक्शन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रही है। इस अवसर पर लगभग 300 शोधपत्रों को प्रस्तुत किया तथा इतने ही केस ऑनलाइन प्रस्तुत किए गए। ग्लोबल केस कंपटीशन में दुनिया भर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया तथा विभिन्न जीवंत उदाहरणों को प्रस्तुत किया। सर्वश्रेष्ठ कृतियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर एवम् महानिदेशक डॉ. गुरिंदर सिंह के संबोधन से हुआ। उन्होंने देश विदेश से आए हुए सभी अतिथियों, फैकल्टी, शोध कर्ताओं का स्वागत करते हुए उनके द्वारा किए गए शोध कार्यों के लिए बधाई दी एवम् उन्हें ऐसे ही शोध कार्यों में अनवरत लगे रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सतीश कुमार सिंह, चेयरमैन आईईईई यूपी को एमिटी रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन एक सम्मान समारोह से किया गया, समापन समारोह को एमिटी फाउंडर डॉ. अशोक चौहान, चांसलर डॉ. अतुल चौहान, चांसलर डॉ. असीम चौहान ने संबोधित किया। डॉ. अशोक चौहान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजको को बधाई थी तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से एकेडमिक्स और इंडस्ट्री एक दूसरे के नजदीक आते हैं जिसका लाभ सभी को मिलता है।
इस अवसर पर डॉ. मुकेश अघी सीईओ यूएस इंडिया फोरम, रजत शर्मा, चेयरमैन इंडिया टीवी समेत देश विदेश में प्रमुख लोगो को सम्मानित किया गया। डॉ. मुकेश अघी को एमिटी लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड, रजत शर्मा को एमिटी मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड, देवेन्द्र चावला, अरविन्द गोयल, सुमित मित्रा, सुमेद मारवाह, और सुनील गोयल को एमिटी कॉरपोरेट एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>