ग्रेटर नोएडा। कृषि बिल को लेकर धरनारत किसानों को लेकर मिहिर सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश चौधरी ने डॉ. महेश शर्मा सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री को लाल रीबन बांधकर रेड रीबन कैंपेन की शुरुआत की, जिसमें देश के लोगों को किसानों का धरना समाप्त करने के लिए जागरुक किया जाएगा। मिहिर सेना गांव-गांव शहर शहर रेड रीबन कैम्पन चलाएगी। इस दौरान डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि देशहित में भाजपा व उससे जुड़े सभी संगठन मिहिर सेना के इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर मिहिर सेना का साध देंगे और जल्द ही मिहिर सेना के प्रतिनिधि मण्डल को भाजपा हाई कमान से समय लेकर मुलाकात करेंगे।
इस मुलाकात में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष चमन नागर, प्रदेश प्रवक्ता मनोज वर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष खालिद अली, जिला रविन्द्र गौतम, गाजियाबाद प्रभारी विवेक पार्थी, जिलाध्यक्ष राहुल सक्सेना, तेजवीर, मनोज शर्मा, नाजिम चौधरी, इंद्रजीत गैराठी, राजकुमार भाटी, के.पी. यादव, नरेश त्यागी, प्रेम सिंह यादव, नोएडा अध्यक्ष सतीश अवाना व अन्य टीम के सदस्य मौजूद रहे। दरअसल मिहिर सेना सरकार व आंदोलनकारी किसानों के बीच मध्यस्थता करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में रेड रिबन कैम्पेन की शुरुआत हो गयी है। मिहिर सेना आंदोलन को ज्यादा लंबा खींचने के पक्ष में नहीं है। एक दिन पहले मिहिर सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र नागर ने कहा था कि जब केंद्र सरकार तीनों कृषि बिलों में संशोधन और इसे 2-3 साल के लिए स्थगित करने के लिए तैयार है,तीनों कृषि बिलों में जो भी खामियां थी,सरकार उन्हें किसानों की सहमति से ठीक करना चाहती है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…