" data-ad-slot="">

शारदा विवि में कम्प्यूटिंग, संचार और इंटेलिजेंट सिस्टम पर इंटरनेशनल सेमिनार की शुरूआत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से शुक्रवार से दो दिवसीय कम्प्यूटिंग, संचार और इंटेलिजेंट सिस्टम पर इंटरनेशनल सेमिनार की शुरूआत की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन कौंसिल नैक के एग्जीक्युटिव चेयरमैन डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान शामिल रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान हमलोगों ने देखा कि कैसे कम्प्यूटिंग, संचार और इंटेलिजेंट सिस्टम ने फायदा पहुंचाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान और आने वाले समय में कम्प्यूटिंग का उपयोग कर हम हर क्षेत्र में इंटेलिजेंट सिस्टम को अपनाकर बेहतर परिणाम दे सकते हैं।
शुक्रवार से दो दिवसीय सेमिनार की शुरूआत हुई। इसमें यूएसए, यूके, सिंगापुर के अलावा के अलावा कई नामचीन विवि के प्रतिनिधियों और विद्वानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के पहले दिन शारदा विवि के चांसलर पी.के. गुप्ता ने कहा कि यह सम्मेलन एक अंतरराष्ट्रीय मंच है। इसका उद्देश्य अग्रणी शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और अनुसंधान विद्वानों को एक साथ लाने के लिए उनके अनुभवों और उच्च .अर्जित तकनीकी प्रगति को कम्प्यूटिंग, संचार और बुद्धिमान प्रणालियों से संबंधित उनके अनुसंधान के आधार पर साझा करना है। उन्होंने कहा कि हमारे कैंपस में इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई कराई जाती है। हम अपने विद्वान प्रफेसरों से आशा करते हैं कि वह ऐसी तकनीक को इजाद करें जो मेडिकल और हेल्थकेयर में मील का पत्थर साबित हो। कोई तरह का सेंसर या यंत्र विकसित किया जाए जो शुगर या किडनी के मरीजों के शुरूआती लक्षण के बारे में ही बता दे, ताकि कोई भी गंभीर रूप से बीमार पडने से पहले ही चिकित्सीय उपचार कराना शुरू कर दे। ऐसा होने से मोर्टिलिटी रेट काफी कम हो सकते हैं।

प्रो चांसलर वाई. के. गुप्ता ने कहा कि आधुनिक संचार प्रणाली के फायदे से हमलोग रोज रूबरू होते हैं, हाइवे पर चलते समय जैसे ही हम ओवर स्पीड करते हैं वहां लगे सेंसरयुक्त कैमरे गाडी की स्पीड को माप लेता है और बजर बजा देता है। ऐसे में नई संचार तकनीकी पर और ज्यादा काम करने की जरूरत है। इसके बाद कुलपति प्रो सिबाराम खारा ने संचार की बदलती तकनीकी और अपने अनुभवों से स्कॉलरों को रूबरू कराया। उन्होंने 2जी से लेकर 5जी के सफर और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. परमानंद ने कहा कि हमें अपने ज्ञान में तकनीक के माध्यम से निरंतर वृद्धि करनी चाहिए क्योंकि इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एक ऐसे विभाग है जिसमे निरंतर खोज होनी आवश्यक है। इसके अलावा केंद्रीय रोड और हाइवे मंत्रालय के सलाहकार अखतरूल हनीफ ने कैलकुलेटर से कम्प्यूटर प्रणाली की गणना तक के बारे में बताया। उन्होंने मानव रहित वाहनों और मेटो में उपयोग होने वाली इंटेलिजेंट सिस्टम पर प्रकाश डाला। सीएसआईआर की वैज्ञानिक मिताली मुखर्जी ने भी बताया कि कैसे गणना की विधि ने कोविड महामारी से उबरने में मदद की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>