" data-ad-slot="">

जीएनआईओटी संस्थान में 21 वे संस्थापक दिवस पर शिक्षकों एवं विद्यार्थी हुए सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा।जी.एन.आई.ओ.टी संस्थान में संस्थापक दिवस का आयोजन 18 फरवरी 2021 को किया गया। हर वर्ष की तरह संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण लाल गुप्ता की जन्मतिथि पर आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश पोखरियाल निशंक ( शिक्षा मंत्री, भारत सरकार) के साथ डॉ. अनिल जैन सदस्य(राज्य सभा), डॉ. नितिन अग्रवाल (सीएमडी, ब्लिस फार्मेसी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अन्य अतिथीगण श्री महेंद्र कुमार(उच्च शिक्षा प्रभारी-राष्ट्रीय, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ), डॉ. विश्वास त्रिपाठी (कुल सचिव, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा) भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्विलत करके विशिष्ठ अतिथिगण माननीय डॉ. अनिल जैन सदस्य(राज्य सभा) के साथ डॉ. नितिन अग्रवाल, महेंद्र कुमार, डॉ. विश्वास त्रिपाठी और संस्थान के सभी गणमान्य विभूतिओं द्वारा किया गया।

रमेश पोखरियाल निशंक,Ramesh PoKhriyal Nisank,Education Minister,जीएनआईओटी संस्थान में 21 वे संस्थापक दिवस पर शिक्षकों एवं विद्यार्थी हुए सम्मानित

डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने स्वर्गीय कृष्ण लाल गुप्ता की जन्म जयंती पर सभी को बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्गीय कृष्ण लाल गुप्ता द्वारा शुरू किये गए शिक्षण संस्थानों एवं उनकी दूरदर्शिता को न केवल सराहा बल्कि उनको समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
जी.एन.आई.ओ.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, एम.बी.ए. इंस्टिट्यूट, इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज और इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक तरफ ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुति दी तो दूसरी तरफ माधवा संकीर्तन बैंड ने भी सांस्कृतिक नृत्य एवं आध्यात्मिक संगीतों की भव्य प्रस्तुति की, जिनकी सुरीली ध्वनि तरंगों से सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
संस्थान द्वारा लगभग 250 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विभिन्न क्षेत्रों में किये गए श्रेष्ठ योगदान को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को एकेडेमिक्स, सामाजिक, सांस्कृतिक, अनुशाशन, फोटोग्राफी, खेल व अन्य क्षेत्रों में उनके उत्तम प्रदर्शन को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने संस्थान के संस्थापक, स्वर्गीय कृष्ण लाल गुप्ता जी को याद करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जी.एन.आई.ओ.टी ग्रुप से जुड़े हर एक व्यक्ति के योगदान को सराहा तथा उनके उज्जवल भविष्य काँमना करते हुए सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>