" data-ad-slot="">

एक्यूरेट इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी दक्षता के लिए छात्रों को सांसद ने वितरित किया टेबलेट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क-3 स्थित  एक्यूरेट इंजीनियरिंग कॉलेज में  सभी छात्रों के लिए कल  मुफ्त टेबलेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि सासंद व पूर्व संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री डॉ महेश शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रशासन के तरफ से समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व माता सरस्वती की वंदना से प्रारंभ हुआ। कालेज प्रबंधन के तरफ से कालेज समूह की चेयरपर्सन पूनम शर्मा‌, फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ प्रदीप शर्मा,बी.आर्क के डायरेक्टर डॉ राजवंशी, पीजीडीएम के डायरेक्टर डॉ सतीश वर्मा, एम बी ए के डायरेक्टर डॉ तोमर एवं पालीटेक्निक के डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने अंतिम वर्ष के सभी छात्रों को शत-प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए बधाई दिया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कालेज प्रबंधन के तरफ से माननीय सांसद,और समाज कल्याण अधिकारी का स्वागत व अभिनंदन किया गया तथा प्रदेश सरकार की युवाओं को स्मार्ट युवा बनाने तथा तकनीकी सबलता ,सफलता व दक्षता हेतु चलाई गयी इस महात्वाकांक्षी योजना हेतु धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। तथा इस अभूतपूर्व कदम के लिए सभी छात्रों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ  की मुक्त कंठ से प्रसंशा किया।

मुख्य अतिथि डॉ महेश शर्मा ने कहा कि  गौतमबुद्ध नगर आज विश्व के वैश्विक व तकनीकी पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। आने वाले वर्षों में यहां हम करोड़ों युवाओं और कर्मकारों को वृहद रोजगार देने की स्थिति में होंगे ऐसा हमारा औद्योगिक ढांचा बनकर तैयार हो रहा है। इसलिए सभी इंजीनियरिंग और प्रबंधन के छात्र इतनी मेहनत करें कि सफल होकर अपने स्टार्ट-अप और उद्योग स्थापित करके हमारे और सरकार के प्रयासों को सफल बनायें तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी के आह्वान का हिस्सा बनें। छात्रों को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र बहादुर सिंह ने छात्रों को कठोर श्रम, अनुशासित दिनचर्या तथा स्वयं पर भरोसा रखने के लिए अभिप्रेरित करते हुए सरकार की इस “डीजी-शक्ति” योजना के लाभ व भविष्य के युवा निर्माण की परिकल्पना का महत्व संदर्भित करते प्रदेश‌ सरकार व जिला प्रशासन के संकल्पों का उल्लेख किया। इंजीनियरिंग के प्लेसमेंट डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा ने बताया कि हमने अभी सत्र-2021-22 के सभी छात्रों को तो नौकरियां दीं ही हैं बल्कि  हमारी प्लेसमेंट टीम  पहले के पास आउट सभी छात्रों को भी कैरियर एवांसमेंट हेतु कारपोरेट हेड्स एडवाइजरी समूह की मदद से उनके पैकेज इनहेंसमेंट हेतु बैक-अप प्रदान करके उनको अधिस्थापित करने हेतु काम कर रही है।

हम अपने सभी एलुमिनाइज से संपर्क करके समाज और राष्ट्र में उनके संकलित योगदान का आकलन‌ करके उसको भी रेखांकित और उल्लेखित करने की दिशा में कार्य कर‌ रहें हैं। ये हमारा एक अनूठा और अनुपम प्रयास है। इससे आने वाले समय में हमारे सभी छात्र द्वितीय व तृतीय वर्ष से ही पेड-स्टाइपेंड-इंटर्नशिप और स्टडी-टाइम-वर्क फ्राम होम मोड में अर्निंग मोड में आ सकेंगे। ये माडल अपने आप में विशिष्ट और विलक्षण होगा। ऐसा प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालयों में ही हो रहा है।

छह महीनों में चार स्टार्ट-अप स्थापित किये-

जिसका सामूहिक नाम ‘भाभा इंक्यूबेशन सेंटर’ दिया गया है। प्रथम स्टार्ट-अप में एल ई डी लाइट्स,झालर,ट्राई-कलर हाइवे लाइट झालर, बंबू लालटेन जैसे १४ प्रोडक्ट बनते हैं। और इस स्टार्ट-अप को उत्तर प्रदेश सरकार ने सिद्धार्थनगर समेत तीन जनपदों में ग्राम लाइट योजना के तहत एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम दे रही है। दूसरा स्टार्ट-अप ई-बाइक एसेंबली का है। इसमें प्रथम प्रोटो टाइप माडल डेवलेप हो गया है। इसका व्यावसायिक माडल‌ विकसित हो रहा है। तीसरा स्टार्प-अप रोबोटिक्स और व्यवसायिक ड्रोन के डिजाइन और डेवलपमेंट का है। तथा चतुर्थ स्टार्प-अप मल्टीलिंगुअल लर्निंग-स्किलिंग-ट्रेनिंग और ओवरसीज प्लेसमेंट का है जिससे हम विदेश के बड़े व्यवसायिक देशों जैसे यूके,यू एस ए,फ्रांस,जर्मनी,जापान आदि की मल्टीनेशनल कंपनियों में अपने तकनीकी-प्रबंधन और आर्गनाइजेशनल एडब्टिवल प्रोफेशनल्स को पचास लाख से एक करोड़ के सेलरी पैकेज पर नौकरी आफर कर सकेंगे। हम‌  ऐसी एक वृहद योजना पर चौबीस घंटे काम कर रहे हैं। आने वाले वर्ष में  हम बीस प्रतिशत छात्रों को दस लाख से चालीस लाख के सेलरी पैकेज पर नौकरी आफर करेंगे ऐसा लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। ये सभी नवाचार स्टार्ट-अप शानदार तरीके से अपना कार्य अंजाम दे रहे हैं। इंजीनियरिंग के अधिष्ठाता डॉ शंकर लाल राजपूत ने सभी अतिथियों को धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>