" data-ad-slot="">

गलगोटिया कॉलेज के विद्यार्थियों को सांसद ने वितरित किया टेबलेट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार की टेबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण योजना डिजी शक्ति के अंतर्गत गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में सत्र 2021-22 में अध्यनरत छात्रों को टेबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण किये गये। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं जिला गौतमबुद्ध नगर के वर्तमान माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश एमएसएमई और स्टार्टअप फोरम के चेयरमैन सचिन गोयल ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होकर छात्रों को टेबलेट बांटे। गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, गलगोटिया इंस्टिटयूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी और गलगोटिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी के कुल मिलाकर 1183 छात्रों को टेबलेट दिये जा रहे हैं।

छात्रों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मेरे लिए बड़े गौरव की बात है कि में आप सभी प्रिय छात्रों के बीच में उपस्थित हूँ। उन्होंने कहा कि गलगोटिया शिक्षण संस्थान एक मेहनती और युवा सीईओ के नेतृत्व में शिक्षा के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ते हुए भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह संस्थान जनपद में शिक्षा का पहला संस्थान कहलाने का गौरव रखता है यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कॉलेज के चेयरमैन सुनील गलगोटिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा तैयार किये गए इस शिक्षा के मंदिर ने पिछले 20 वर्षों में लाखों छात्रों को शिक्षित करके देश की सेवा में समर्पित किया हैं। आगे कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के साथ-साथ देश वासियों के सम्मान को भी नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है और भारत को पूरे विश्व में एक नई पहचान दिलाई है।

कॉलेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यूपी को डिजिटल बनाने की दिशा में एक सकारात्मक सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश डिजिटल रूप से सक्रिय राज्यों में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यूपी डिजी शक्ति योजना के तहत छात्रों को दिए जा रहे टैबलेट और स्मार्टफोन छात्रों को तकनिकी शिक्षा में और मजबूत बनाएगें। यह टैबलेट और स्मार्टफोन उत्तर प्रदेश के छात्रों के बीच सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करेगा। और गलगोटिया संस्थान यह भी सुनिश्चित करेगा कि कॉलेज की सभी अपडेटस, व्याख्यान नोट्स, पाठ्यक्रम और उपस्थिति इस डिवाइस के अंदर एक ऐप के माध्यम से समाहित हों। हमें पूरी उम्मीद है कि आप सभी छात्र सशक्त होंगे और अपनी क्षमता के अनुसार इनका सद उपयोग करेंगे। अंत में सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. अवधेश कुमार, कुलसचिव नितिन गौड़, इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. बृजेश कुमार, जीआईएमटी के निदेशक डॉ. जेपी पाठक, फार्मेसी के निदेशक डॉ. विक्रम शर्मा, रजिस्ट्रार विनोद कुमार, कंप्यूटर सांईस विभाग के डीन डॉ. विष्णु शर्मा, प्रो. रवि पाठक, पॉलीटैक्निक के भगवत शर्मा, व्यवस्थापक अधिकारी आशीष मिश्रा और सभी अध्यापक मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>