रबूपुरा/ जेवर। जेवर में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शिलान्यास के लिए 25 नवंबर प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतम बुध नगर से सांसद डॉ महेश शर्मा ने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ की रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं। जेवर भाजपा कैंप कार्यालय पर सांसद डॉ महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहां की आने वाली 25 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भीड़ जुटाकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हुए कार्यों को विस्तार से बताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा की हमें घर घर जाकर सरकार की नीति नीतियों को समझाना है।
कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद सांसद ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य मनजीत सिंह, दिनेश पाल सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह, धर्मेंद्र भाटी, मनोज जैन, मदन प्रधान,ओम प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…