रबूपुरा। सड़क पर पड़ा मिला मोबाइल लौटाने की कीमत पीड़ित को मार खाकर चुकानी पड़ी। घटना को देख नेकी कर और जूते खा वाली कहावत एकदम सटीक साबित हो रही है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कस्बे के मोहल्लाआजाद नगर निवासी दुकानदार रिजवान को शनिवार सुबह सड़क पर एक कीमती मोबाइल पड़ा हुआ मिला। रिजवान ने मोबाइल को सुरक्षित लाकर अपनी दुकान पर रख लिया और पडोसी दुकानदारों को भी मोबाइल के संबंध में जानकारी दी ताकि जिस व्यक्ति का मोबाइल है उस तक सुरक्षित पहुंच सके। बताया जाता है सुबह 10बजे मोबाइल वाले व्यक्ति की कॉल आई और रिजवान ने मोबाइल फोन व अपनी दुकान के बारे में सही जानकारी दे दी। इसके बाद पड़ोसी गांव निवासी एक युवक रिजवान की दुकान पर आया और मोबाइल लेकर चला गया। आरोप है कि जिसके कुछ ही देर बाद उक्त युवक दो बाइकों पर सवार होकर अपने अन्य चार पांच साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और रिजवान के साथ अभद्रता और मारपीट करते उसकी दुकान का सामान भी इधर-उधर फेंक दिया। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और कोतवाली पुलिस को दे दी गई। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…