नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने जेवर के दर्जनों गांव में किया जनसम्पर्क

नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने जेवर के दर्जनों गांव में किया जनसम्पर्क

ग्रेटर नोएडा। जेवर विधान सभा बसपा प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने जेवर विधानसभा के “लूलगढ़ी” और “भगवन्तपुर” गाँव में जनसम्पर्क के दौरान लोगों से सम्पर्क किया  जहां लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और सभी समाज के लोगों ने बसपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया ताकि युवाओं को रोजगार और क्षेत्र का विकास हो सके। समसमनगर गाँव में जनसम्पर्क के दौरान सभी माताओं, बहनों, बड़े, बुजुर्गों और नौजवानों ने बसपा का समर्थन में अपना मत देने की बात कही।

 नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने जेवर के दर्जनों गांव में किया जनसम्पर्क

नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती का बनाया हुए यह गौतमबुद्धनगर जिला हैं। यहा पर गौतमबुद्धनगर यूनिवर्सिटी हो या फिर यमुना एक्सप्रेस-वे, कांशीराम हॉस्पिटल कासना जैसी तमाम विकास सुविधाएं दी हैं। इस बार फिर उत्तर प्रदेश में बहन कु0 मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बन रही है। जेवर विधानसभा से इस बार बसपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी डाढा को भारी मतों से जिता कर उत्तर प्रदेश विधानसभा में भेजें जाकि यहां फिर  विकास की गंगा बहाई जा सकें।

Spread the love