" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (AIMT), ग्रेटर नोएडा द्वारा आज “विकसित भारत 2047: इकोनॉमिक कॉम्पिटिटिवनेस, जियो-पॉलिटिक्स, सिक्योरिटी प्रायोरिटीज और ह्यूमन कैपिटल”विषय पर एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा और शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियों ने भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर चर्चा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर जनरल (डॉ.) राजेंद्र बाणा (सेवानिवृत्त), डायरेक्टर AIMT, के वेलकम एड्रेस से हुआ। उन्होंने सेमिनार की थीम का परिचय देते हुए विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया और कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेजर जनरल पी. आर. मुरली, वीएसएम (सेवानिवृत्त), एमडी, AWES ने अपने इनॉग्यूरल ऐड्रेस में विकसित भारत के निर्माण के लिए एक होलिस्टिक और इंटीग्रेटेड अप्रोच की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने में एक निर्णायक भूमिका निभाते हैं। मेजर जनरल (डॉ.) राजन कोचर, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने “जियो-पॉलिटिक्स- ग्लोबल पार्टनरशिप्स और स्ट्रैटेजिक इन्फ्लुएंस” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती साख और रणनीतिक संबंधों के महत्व पर विस्तृत चर्चा की।

ब्रिगेडियर (डॉ.) अशोक कुमार पाठक (सेवानिवृत्त) ने “जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन: सुदर्शन चक्र कॉन्सेप्ट” विषय पर प्रकाश डालते हुए भारतीय नौसेना की रणनीतिक प्रासंगिकता और राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. चरण सिंह, चीफ एग्जीक्यूटिव, ईग्रो फाउंडेशन: उन्होंने ने “विकसित भारत 2047 और कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पॉलिसीज” विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि मजबूत मैक्रो-इकोनॉमिक नीतियां देश की जीडीपी ग्रोथ और ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। प्रो. (डॉ.) कपिल पांडला, निदेशक, पीएम एसएलडी बिजनेस स्कूल: ने “ह्यूमन कैपिटल: एजुकेशन और स्किल डेवलपमेंट” विषय पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं का कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकसित भारत की असली ताकत है। इसके पश्चात डॉ. पल्लवी (एरिया चेयर–मार्केटिंग) द्वारा एक इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। समापन अवसर पर कर्नल डी.के. त्यागी, एसएम (सेवानिवृत्त), रजिस्ट्रार, AIMT ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>