" data-ad-slot="">
Categories: DELHI NCR

आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026 मेले ने लगभग 100 देशों से खरीदारों को किया आकर्षित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

समापन समारोह 12 श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कारों एवं सम्मान के साथ संपन्न

दिल्ली/एनसीआर। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने 14 से 18 फरवरी 2026 तक ग्रेटर नोएडा के अत्याधुनिक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित 61वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026 बुधवार समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ, इसमें मुख्य अतिथि शालिनी राजपूत, अध्यक्ष, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ की उपस्थिति में पुरस्कार वितरित किए गए। उन्होंने आईएचजीएफ दिल्ली मेला-स्प्रिंग 2026 में 12 उत्पाद श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए । इस महत्वपूर्ण अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच; ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार; सागर मेहता, उपाध्यक्ष, ईपीसीएच; प्रशासनिक समिति के सदस्य– अवधेश अग्रवाल, के. एन. तुलसी राव, राजेश जैन, सलमान आज़म, वरुण शर्मा, रशिम दुग्गल, मोहम्मद जुनैद,  सिमरनदीप सिंह कोहली, राजेश रावत, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राजेश रावत की गरिमामयी उपस्थिति रही । इस मौके पर ईपीसीएच के अन्य प्रमुख सदस्य निर्यातक उपस्थित रहे ।

मेले में उत्तर प्रदेश सरकार के फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट तरुण राठी और फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर श्री अनिल शर्मा भी आए, जिन्होंने मेले में बहुत अच्छे हैंडीक्राफ्ट्स के प्रोडक्ट्स की बड़ी डिस्प्ले की तारीफ़ की ।

ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरीज खन्ना ने समापन के अवसर पर कहा, “आईएचजीएफ दिल्ली मेले के स्प्रिंग 2026 संस्करण का पांच गतिविधियों से भरपूर दिनों के बाद सफलतापूर्वक समापन किया गया। ये पांच दिन गतिशीलता एवं उत्पादक व्यावसायिक संवाद के पर्याय को प्रदर्शित करते रहे।  मेले ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों, प्रमुख आयातकों, बड़े थोक विक्रेताओं, स्वतंत्र विदेशी खरीदारों, सोर्सिंग एजेंटों तथा भारत भर के प्रमुख खुदरा प्रतिष्ठानों और हस्तियों को आकर्षित किया। पूरे आयोजन के दौरान आयोजक स्थल क्रेताओं की पूछताछ, उत्पादों के आर्डर्स की पुष्टियों और  नमूना की विशाल रेंज से हो रही चयन प्रक्रिया से गुलजार रहा। यह  आने वाले सोर्सिंग सत्र के लिए मजबूत आधार तैयार करता है। उन्होंने अपनी बात को विस्तार देते हुए कहा कि  आईएचजीएफ दिल्ली मेले में सस्टेनेबिलिटी एक केंद्रीय और प्रमुख कारक की तरह उभरी, जो घरेलू, जीवनशैली, आभूषण, एसेसरीज से लेकर वस्त्र, डेकोर, फर्नीचर एवं एसेसरी सेगमेंट में पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के व्यापक प्रदर्शन में स्पष्ट रूप से देखी गयी। यह स्पष्ट था कि अधिक से अधिक प्रदर्शक  एवं पर्यावरण-अनुरूप मौलिक औऱ नैतिक उत्पाद प्रक्रियाओं को अपनाने की दिशा में लगातार बढ रहे हैं। क्यूरेटेड प्रदर्शन ने सस्टेनेबिलिटी पर आधारित नए डिजाइनों को प्रदर्शित किया, जिसमें सर्कुलर डिजाइन सिद्धांतों एवं प्राकृतिक डेरिवेटिव्स, पर्यावरण-अनुकूल फाइबर, मिट्टी एवं मृदा-आधारित उत्पादों, तथा रीयूजेबल स्क्रैप एवं रीसाइकल्ड इनपुट्स के शानदार कलात्मक उपयोग को प्रदर्शित किया गया। इन सामूहिक पहलों ने निर्माण की भविष्य के प्रति संवेदनशली, दूरदर्शी एवं जिम्मेदार दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित किया। इन पहलों को खरीदारों से अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।”

ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक और आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि, “इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट नई व्यावसायिक साझेदारियों के निर्माण के लिए एक गतिशील केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है। यह नई एवं अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रेताओं तथा भारत के हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों की दूसरी एवं तीसरी पीढ़ी के जीवंत संगम का साक्षी बन रहा है। उनकी सक्रिय भागीदारी क्षेत्र के उभरते उद्यमियों, डिजाइनरों तथा कुशल कार्यबल के विकास में सार्थक योगदान दे रही है।” उन्होंने अपनी बात को विस्तार देते हुए जोड़ा कि इस संस्करण ने गतिशील सोर्सिंग की शक्ति को पुनः स्थापित किया, जिसमें पूरे मेले के दौरान आगंतुकों का निरंतर प्रवाह देखा गया। विश्व भर से अंतरराष्ट्रीय क्रेताओं के साथ-साथ खरीद एजेंट एवं प्रमुख घरेलू खुदरा विक्रेताओं ने  900 स्थायी शोरूमों, विशाल प्रदर्शनी हॉल्स में 3000 से अधिक प्रदर्शकों के साथ ही क्यूरेटेड थीम प्रदर्शनियों तथा वैल्यू एडेड सुविधाओं की श्रृंखला के बीच संवाद और कारोबारी संबंध स्थापित किए। इस आयोजन के  सफल समापन के साथ, अब हम सभी आयोजकों का ध्यान अक्टूबर में प्रस्तावित और बहुप्रतीक्षित ऑटम 2026 संस्करण पर केंद्रित हो गया है।

ईपीसीएच के उपाध्यक्ष सागर मेहता ने सूचित किया, “एक छत के नीचे विविध मूल्य बिंदुओं पर उच्च-गुणवत्ता वाले उत्पादों की उपलब्धता रही । इसने विभिन्न प्रकार की क्रेता आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से संबोधित किया। खरीदारों ने पहली बार भाग लेने वाले प्रतिभागियों से नई उत्पाद श्रृंखलाओं तथा स्थापित आपूर्तिकर्ताओं से नवीन प्रस्तुतियों के बारे में जानकारी हासिल की। मेले के दौरान अनेक उत्पादों के आर्डर अंतिम रूप हासिल हुए, जबकि पोस्ट-शो फॉलो-अप्स के माध्यम से और अधिक आर्डर्स अपेक्षित हैं। इसके अलावा, इस संस्करण में सफलता की कई नई कहानियां उभरी हैं। हमने आईएचजीएफ दिल्ली मेला परिवार में नये डिजाइनर-उद्यमियों का स्वागत किया है, जिनमें सुदूर शहरों से पहली बार शामिल हुए प्रदर्शक, शिल्पियों  तथा ईपीसीएच की कौशल विकास एवं डिजाइन इंटरवेंशन  पहलों से पोषित हो रहे शिल्प ग्रामों के कुशल कारीगर शामिल रहे ।”

मेले के दौरान शिरकत करने वाले गरिमामय अतिथियों के  प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मेहता ने कहा, “मेले का उद्घाटन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रीगिरीराज सिंह द्वारा किया गया। इस आयोजन का दौरा उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा, कपिल देव अग्रवाल; भारत में डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत महामहिम फ्रांसिस्को कोम्प्रेस एच.; दिल्ली के कृष्णा नगर से विधायक अनिल गोयल; हथकरघा विकास आयुक्त और भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी डॉ. बीना; तथा  बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ और आईडीईएस अधिकारी डॉ. तनु जैन ने भी किया।”

खरीदार प्रतिक्रिया पर बोलते हुए आईएचडीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2026 की स्वागत समिति के अध्यक्ष मोहित चोपड़ा ने पुष्टि कf, “घरेलू, जीवनशैली, उपहार, फैशन, सज्जा, फर्नीचर एवं इंटीरियर सेगमेंट लगातर विकसित हो रहे हैं। इस सत्र में भावनात्मक रूप से प्रतिध्वनित डिजाइनों पर फोकस शिफ्ट देखा गया—जहां सस्टेनेबिलिटी और शिल्पकला  सहज रूप से एकीकृत होती रही, सतह की बनावटें अभिव्यक्त करने वाले प्रिंट्स के साथ विलीन होती दिखीं, उत्पाद सामग्री भी परंपरा से जुड़ी कहानियां सुनाती रही। जहां साहसिक स्टेटमेंट के साथ बनाए गए उत्पाद संग्रह शानदार,आधुनिक सौंदर्य के साथ सह-अस्तित्व दिखाते हैं । आईएचजीएफ दिल्ली मेले के इस संस्करण में प्रदर्शन एवं सोर्सिंग ने स्पष्ट रूप से इन उभरते रुझानों को प्रतिबिंबित किया।

आईएचजीएफ दिल्ली मेला-स्प्रिंग 2026 के उपाध्यक्ष गौतम नाथनी ने इस अवसर पर कहा, “आयोजन मे हिस्सा लेने वाले खरीदार आज मेले के पहले चार दिनों तक व्यस्त रहने के बाद समापन की ओर बढ़ते दिखे। अनेक क्रेताओं ने हमारे निर्माता-प्रदर्शकों के सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने व्यक्तिगत उत्पाद सेगमेंट की व्यापक विविधता को भी सराहा। कई खरीदारों ने आयोजकों द्वारा दी गई प्री-फेयर एवं ऑन-ग्राउंड खरीदार सहायता सेवाओं की भी प्रशंसा की।” ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक  राजेश रावत ने बताया, “लगभग 100 देशों के लगभग 5200 विदेशी खरीदार और उनके बाइंग रिप्रेजेंटेटिव मेले में आए, जिससे लगभग 2200 करोड़ रुपये का बिज़नेस हुआ । इसके अलावा, 1500 से ज़्यादा घरेलू वॉल्यूम खरीदार भी मेले में शामिल हुए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में ऑटोडेस्क एवं आईसीटी एकेडमी के इंडिया डिजाइन वीक–2026 के ग्रैंड फाइनल का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय इंडिया डिजाइन…

43 minutes ago

दिल्ली पब्लिक वर्ड स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया पर्यावरण दिवस

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने 22 अप्रैल 2026 को…

2 days ago

विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने प्लेटिनम जयंती के अवसर पर किया वृक्षारोपण

ग्रेटर नोएडा। विश्व भारती महिला कल्याण संस्थान के तत्वावधान में विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने…

2 days ago

जीएनआईटी में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस  PTEMS 2026 का वैलेडिक्टरी सत्र के साथ हुआ समापन

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईटी संस्थान में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस  PTEMS 2026 का समापन संस्थान परिसर में आयोजित…

2 weeks ago

साईं अक्षरधाम मंदिर ने सामूहिक विवाह का किया आयोजन, वर -वधू को शहर के लोगों ने दिया आशीर्वाद

-गरीब कन्याओं का वैदिक रीतीरिवाज से शादी कराया गया सम्पन्न ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-डेल्टा-तीन स्थित साईं…

2 weeks ago

EZ Stays के मेगा जॉब फेयर में 500 से अधिक युवाओं के करियर को मिली नई उड़ान

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रोजगार परिदृश्य में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिला,…

2 weeks ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>