" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

रामईशोत्सव–2026: ग्रेटर नोएडा में सांस्कृतिक प्रतिभाओं का हुआ संगम, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। रामईश संस्थान में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव “रामईशोत्सव–2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आर. सी. शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में ग्रेटर नोएडा के 15 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। पूरे परिसर में ऊर्जा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक उत्सव का अनूठा वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के अंतर्गत एकल गायन, युगल गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाट्य मंचन एवं फैशन शो जैसी विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और मंच कौशल ने आयोजन को यादगार बना दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक अंकुर तोमर एवं सुप्रसिद्ध नृत्य कलाकार  साहिल शर्मा ने निर्णायक मंडल के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की प्रबंध निदेशिका प्रतिभा शर्मा, विभिन्न संस्थानों की प्राचार्य मिस शिखा सिंह, डॉ. पल्लवी मनीष लवहाले, मनीष कुमार विश्नोई, तथा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार बंसल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। रामईशोत्सव–2026 केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करने और सामाजिक समरसता का संदेश देने का एक प्रेरणादायक प्रयास रहा।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>