" data-ad-slot="">

एनसीसी कैडेट्स ने मिलकर किया पौधारोपण, शिक्षक ने कविता पाठ से किया मुग्ध

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गलगोटियाज विश्वविद्यालय के तत्वाधान मे चल रहे 31वीं यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी कैम्प-121के सभी कैडेटस और गलगोटिया विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक स्कूल के विद्यार्थियों ने मिलकर कॉलेज परीसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम की शुरूआत में पॉलिटैक्निक विभाग के प्रिंसिपल मोहित गहरवार ने 31वीं उत्तर प्रदेश कन्या वाहिनी (ग्रेटर नोएडा) के सी०ओ० कर्नल विनोद शर्मा को गुलदस्ता भेंट करके उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि आज पूरा देश भारतीय सेना पर गर्व करता है। आज आपको सम्मानित करते हुए मुझे अपने आप पर बहुत गर्व हो रहा है। ये क्षण मेरे जीवन के बहुत ही मूल्यवान क्षण हैं। एन० सी० सी० कैडेटस को शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने कहा कि आप अपने कठिन परिश्रम और अपनी राष्ट्र भक्ति से सदैव दुनिया में अपना और अपने राष्ट्र का नाम रोशन करें यही मेरी शुभकामनाएँ हैं। पॉलिटैक्निक मैकेनिकल के भगवत प्रशाद शर्मा ने अपनी देश भक्ति की कविता
सौ-सौ बार नमन है उनको, उनको बारम्बार प्रणाम।
मातृभूमि की रक्षा में जो, जीवन का दे गये बलिदान। के माध्यम से पूरे वातावरण को भावुक बना दिया। सी० ओ० कर्नल विनोद शर्मा ने कविता की प्रसंशा करते हुए कहा कि आज फिर से मुझे अपने उन सभी साथियों की याद आ गयी। जिंहोंने देश के ऊपर अपना जीवन क़ुर्बान कर दिया। जिनकी वजह से आज हम सब जीवित हैं। कैप्टन बत्रा को याद करते हुए वो बहुत भावुक भी हो गये। कार्यक्रम में मेजर ऋजु रावत(एडमिन ऑफ़िसर) वीर सिंह डांगी (सूबेदार मेजर ऑर्डिऐंस लैफ्टींनैन्ट) सभी पी आई स्टाफ जी सी आई और सी टी ओ। पॉलिटैक्निक के धीरेन्द्र मिश्रा, अरूण कुमार, आनन्द दोहरे, नरेश कुमार, अमित महाजन, सुरेंद्र जौहरी पुनीत वास्तव आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>