" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

किसानों में रोष-खनन माफियाओं ने बिगाड़ा खेतों का रास्ता, धड़ल्ले से हो रहा है खनन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। बरसाती मौसम में किसानों के खेतों पर जाने वाले रास्ते पर धड़ल्ले से गुजरने वाले बालू खनन वाहनों ने रास्ते को इस कदर खराब कर दिया है कि लोगों का अपने खेतों पर जाना तक मुश्किल हो रहा है। कई बार मौखिक शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष पनप रहा है तथा अब वह सम्बंध उपरोक्त में उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत करने का दावा कर रहे हैं। बताया जाता है कि खनन माफिया चार-चार ट्रैक्टर की मदद से बालू लगी ट्रालियों को वहां से खींच कर लाते हैं। तो वहीं किसानों के वाहन अपने खेतों तक भी पहुंच पा रहे। सूत्रों का दावा है कि बड़े पैमाने पर हो रहे खनन कारोबारियों के लिए ना तो कोई नियम मायने रखते हैं नाही आमजन की परेशानी।


पूर्व में कई बार बालू व मिट्टी खनन माफियाओं के खिलाफ उच्चाधिकारियों से भी शिकायतें की गईं लेकिन खनन की देख रेख में लगे कोतवाली के ठेकेदारों की माफियाओं पर मेहरबानी लोगों की शिकायतों पर भारी पड़ी। कुछ दिन पूर्व खनन को लेकर कोतवाली में तैनात एक दरोगा व ठेकेदार सिपाही के बीच जमकर बबाल मचा था तथा उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर मामला रफा दफा किया गया। वहीं दबी जुबान बताया जाता कि कोतवाली में तैनात ठेकेदारों की मजबूत राजनेतिक पकड़ के कारण लगातार उनकी कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती तथा उनकी रहनुमाई से पुरानी यमुना नदी की तलहटी में बसे कई गांव में बालू खनन व यमुना अधिसूचित भूमि से मिट्टी खनन का धंधा बेरोकटोक जारी है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

1 day ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

1 day ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

2 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>