ग्रेटर नोएडा। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया की तरफ से आयोजित मेगा इवेंट “वन नेशन, वन डे, वन मिलियन ब्लड शुगर टेस्टिंग” अभियान को सफल बनाने में जिला गौतमबुद्धनगर ने अपनी खास भूमिका निभाई। जिले के लगभग 50 स्थानों पर 10 हज़ार लोगों के मधुमेह परिक्षण करने के लक्ष्य को बड़ी आसानी से प्राप्त कर लिया गया। इससे पहले अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट स्थित सेण्टर फॉर डायबिटिक केयर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहे इस इवेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने इस मेगा इवेंट “वन नेशन, वन डे, वन मिलियन ब्लड शुगर टेस्टिंग” अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा डायबिटीज एक बीमारी नहीं बल्कि बीमारी की जन्मदाता है। इसको दूर रखने के लिए अच्छे जीवन शैली अपनाने की जरूरत है। नियमित अपने शुगर की जांच कराएं, चिकित्सक के सम्पर्क में रहें।
“वन नेशन, वन डे, वन मिलियन ब्लड शुगर टेस्टिंग” अभियान के नेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित गुप्ता ने बताया पूरे देश में 10 हज़ार साइट्स पर शुगर टेस्टिंग की गई जिसका उद्देश्य लोगों में मधुमेह और हृदय रोग जैसे प्राणघातक रोग के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
गौतमबुद्ध नगर में लगभग 50 साइट्स (जिसमें प्रमुख रूप से परी चौक, वेनिस मॉल, अंसल प्लाजा,साईट- 5, औद्योगिक क्षेत्र, जगत फार्म, सूरजपुर, कुलेसरा, अल्फा 2 मार्केट, अल्फा 1 कमर्शियल बेल्ट, विभिन्न सोसाइटी, सरकारी प्रतिष्ठान, नोएडा में बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर 37 नोएडा, जीआईपी मॉल आदि) पर वालंटियर्स ने लोगों की शुगर टेस्टिंग की। इस दौरान जिन लोगों में शुगर की लेवल ज्यादा पाई गई उन्हें चिकित्सक से परामर्श करने की सलाह दी गई। साथ ही खानपान और लाइफस्टाइल के बारे में भी बताया गया।
इस अभियान को सफल बनाने में प्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी, विज़न हेल्थ एन्ड एजुकेशन फॉउंडेशन संस्था का सहयोग रहा। इस मौके पर डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. विमल अग्रवाल, राजेश माथुर, अजय कुमार,संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…