ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इन्जीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में बीटेक एवं एमबीए के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 16वां ओरिएंटेशन कार्यक्रम पूरे जोश व उत्साह के साथ आयोजित किया गया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दिन विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ बी.सी. शर्मा, डीन स्टूडेंट डॉ. संजय यादव और विभागाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. चौधरी व सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। डॉ. बी.सी. शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को सम्पूर्ण मस्तिष्क, दिल व पूरे मन से खुद को राष्ट्र के लिए व अपनी तरक्की के लिए तैयार करना, शिक्षा जीवन की तैयारी ही नहीं अपितु शिक्षा ही जीवन है के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में शिक्षाविदों से लेकर साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियो तक के कई कार्यक्रमों का आयोजन दिया गया। अगले सत्र में सीओई समन्वयको द्वारा उत्कृष्टता केंद के बारे में एक प्रस्तुति दी, जिसमें छात्रो को सीओई के विभिन्न प्रयोगशालाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कार्य सम्पन्न कराया व उन्हें पूरे कॉलेज का भ्रमण कराया। कार्यक्रम के अंत में वाइस चेयरमैन सोहिल चट्ढा ने नवांगतुक विद्यार्थियों के दिल से स्वागत किया व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…