" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गुरुकुल में पहुंचे नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, गुरुकुल में सिखाया जाता है जीवन जीने की कला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल, सेक्टर- ईटा-1, प्रांगण में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी ने नारी वंदन कार्यक्रम सुना तत्पश्चात समस्त मातृशक्ति के साथ यज्ञ, एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह ने गुरुकुल सदस्यों के परिवारों को उद्बोधन करते हुए कहा यह परंपरा हम सब की जिम्मेदारी है, हम सभी को मिलकर के संजोए रखना है। पूर्व में  गुरुकुल के माध्यम से एवं हमें यहां पढ़ने वाले बच्चों से धर्म संबंधी उपदेश यथा योग्य ज्ञान, यहां आने वाले महापुरुषों का सहयोग हम सभी के जीवन को निश्चित रूप से ही सफल बनाने में सहायक होगा। मेरा सभी से आग्रह है कि इस गुरुकुल को हम सबको तन-मन-धन से सहयोग करते रहना चाहिए। सांसद ने गुरुकुल में यथाशक्ति सहयोग देने का आश्वासन दिया और सभी का आह्वान किया कि संकल्प लेकर कुछ ना कुछ अवश्य गुरुकुल के लिए दें। प्राचीन शिक्षा पद्धति के महत्व पर बताया कि हम सभी को गुरुकुलीय शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तक व शिक्षा नहीं अपितु जीवन जीने की कला सिखाती है, समाज से उपेक्षित होने के कारण आज धर्म विशेष की भाषा संस्कृत रही है लेकिन ऐसा नहीं है हम सभी को इसके गौरव के लिए सार्थक प्रयास करना चाहिए।

गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकान्त दीक्षित ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का धन्यवाद दिया और सभी से आह्वान किया कि जो पौधा हमने लगाया है उसको हम सब मिलकर सीचें तो निश्चित रूप से हम सभी के भागीदारी से ही यह गुरुकुल कुछ समय बाद अपने पूर्ण स्वरूप में होगा इसके लिए हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर गुरुकुल संचालन समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा  ने विचार प्रकट किए। अंत में गुरुकुल के बटुकों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गुरुकुल के बटुकों के साथ- साथ शहर के गणमान्य लोग  अखिलेश दुबे,उमेश, रविशंकर, ललित, रानी शर्मा, रेखा अग्रवाल, विनीत पाण्डेय, सुनील कुमार, जी.पी. गोस्वामी आदि महानुभाव उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>