" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

अगली पीढ़ी महिला शिक्षा उद्यमी सम्मान से एन.आई.ई.टी.की अतिरिक्त प्रबंध निदेशिका नीमा अग्रवाल हुई सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, प्रौद्योगिकी के प्रयोग और नेतृत्व के माध्यम से कर रही हैं उल्लेखनीय योगदान

ग्रेटर नोएडा,। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नॉलॉजी  (एन.आई.ई.टी.) की अतिरिक्त प्रबंध निदेशिका डॉ. नीमा अग्रवाल को “आई.सी.टी. अकादमी ब्रिज 25” समारोह में “अगली पीढ़ी महिला शिक्षा उद्यमी सम्मान” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान आई.सी.टी. अकादमी द्वारा उन महिलाओं को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, प्रौद्योगिकी के प्रयोग और नेतृत्व के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान कर रही हैं। अगली पीढ़ी महिला शिक्षा उद्यमी सम्मान विशेष रूप से उन महिला को समर्पित है, जो शिक्षा जगत को आधुनिक दृष्टिकोण, नवीन पहलुओं और भविष्य उन्मुख सोच के साथ नई दिशा दे रही हैं। डॉ. अग्रवाल को यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सतत परिश्रम और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अग्रणी प्रयासों के लिए दिया गया है। डॉ. अग्रवाल, शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित न रखकर, उसे प्रौद्योगिकी, नवाचार और उद्योग से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के लिए नए अवसर और संभावनाएं तैयार की हैं। उनके मार्गदर्शन में एन.आई.ई.टी. ने न केवल अध्ययन-अध्यापन में उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और स्टार्टअप संस्कृति को भी मजबूत किया है।

#

डॉ. अग्रवाल का मानना है कि शिक्षा केवल ज्ञान का साधन नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की आधारशिला है। इसी सोच के साथ उन्होंने संस्थान को रोज़गारपरक शिक्षा, नवाचार आधारित अधिगम और उद्योग-शैक्षणिक साझेदारी की दिशा में अग्रसर किया है। इस सम्मान से न केवल डॉ. नीमा अग्रवाल की उपलब्धियों को मान्यता मिली है, बल्कि यह शिक्षा जगत में महिलाओं की बढ़ती हुई सशक्त भूमिका और नेतृत्व क्षमता को भी रेखांकित करता है। यह उपलब्धि एन.आई.ई.टी. परिवार के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>