ग्रेटर नोएडा। जनहित इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड इनफार्मेशन, ग्रेटर नोएडा में महाविद्यालय में संचालित बी०ए०, बी०एस०सी०, बी०कॉम०, बी०बी०ए०, बी०एस०सी० पाठ्यक्रमों के शैक्षिक सत्र प्रारम्भ करने हेतु ओरिेंऐन्टेशन सेरामनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा०एस०ए० खान एवं उपप्राचार्य डा. दीप्ति दुबे द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। पुरातन छात्र-छात्राओं द्वारा उनके सम्मान में स्वागत गीत, गणेश वंदना, गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का मंच संचालन कु. कशिश शर्मा एवं ज़ोया अमरीन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय प्रांगण, इंफ्रास्ट्रक्चर, रूल रेगुलेशन सहित अभिनव अभ्यास के विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला विषय में प्रकाश डाला। उन्होंने अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उत्कृष्ट कोटि के परिणामों हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डा० दीप्ति दुबे द्वारा धन्यवाद प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन साहित्यिक एवं संस्कृतिक कमेटी की सदस्या विजय कुमारी, रुबीना ज़ैदी एवं प्रतिभा शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. राकेश कुमार, प्रमोद मिश्रा, सुमन सुहाग, पुष्पेश पटेल, डा० डॉली उपाध्याय, संयोगिता यादव, प्रीति सिंह, प्रीती पतंजलि, अंजनी चतुर्वेदी, वंदना सूर्यवंशी, प्रीती शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, जीतेन्द्र, नीलम शर्मा, प्रमिला शर्मा द्वारा सहयोग प्रदान किया ।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…