" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ में शिक्षक दिवस उत्सव का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़ में शुक्रवार को “अगली पीढ़ी के शिक्षार्थियों को प्रेरित करना” विषय पर शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्षा संतोष गोयल , शिक्षा निदेशक बिंदिया गोयल, महानिदेशक संदीप गोयल, प्रबंधन समिति, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। इसके उपरांत राष्ट्र के द्वितीय राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं शिक्षा शास्त्री डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर उनके प्रेरक शब्द उद्धृत किए गए – “सच्चा शिक्षक वही है जो स्वयं के विचारों से अपने विद्यार्थियों को प्रेरित करे।” विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गीत, नृत्य और कविता पाठ शामिल थे।

इस वर्ष का विशेष थीम “अगली पीढ़ी के शिक्षार्थियों को प्रेरित करना” अत्यंत प्रासंगिक और महत्त्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सतत् प्रक्रिया है जो भविष्य की पीढ़ी को नैतिक मूल्यों, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की ओर मार्गदर्शित करती है। शिक्षकों को प्रेरणा के स्रोत के रूप में वर्णित करते हुए कहा गया कि उनका उद्देश्य विद्यार्थियों में ऐसा आत्मविश्वास जगाना है जिससे वे न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करें बल्कि समाज के आदर्श नागरिक भी बनें। शिक्षकों के लिए विशेष रूप से रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया। अंत में संस्थान की चेयरपर्सन मैडम एवं निदेशकों ने सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के वास्तविक मार्गदर्शक होते हैं और वे अपने ज्ञान व अनुभव से आने वाली पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

4 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>