" data-ad-slot="">

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा ने एनआईआरएफ-2025 में इंजीनियरिंग और फार्मेसी में क़ायम की मिसाल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

– इंजीनियरिंग कैटेगरी में देश में 101-150 रैंक बैंड में शामिल

-देश में 37वीं रैंक हासिल कर एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट ने लगातार छटीं बार एनआईआरएफ रैंकिंग में  टॉप-50 में जगह बनाकर लगाई डबल हैट-ट्रिक  

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा (एनआईईटी ग्रेटर नोएडा) ने एनआईआरएफ-2025 (नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) में इंजीनियरिंग और फार्मेसी कैटेगरी में उत्तर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के द्वारा प्रतिवर्ष एनआईआरएफ के अंतर्गत देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग की घोषणा की जाती है। वर्ष 2025 की एनआईआरएफ रैंकिंग की घोषणा प्रगति मैदान नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।

एनआईआरएफ की वर्ष 2025 की रैंकिंग में एनआईईटी ग्रेटर नोएडा ने इंजीनियरिंग कैटेगरी में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ (एकेटीयू लखनऊ) से संबद्ध उच्च शिक्षण संस्थानों में से एकमात्र संस्थान के रूप में  देश में 101-150 रैंक बैंड में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट ने फार्मेसी कैटेगरी में देश में 37वीं रैंक हासिल करके एनआईआरएफ में लगातार छटीं बार टॉप-50 में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

इस अवसर पर एनआईईटी की एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ नीमा अग्रवाल ने कहा कि, “एनआईईटी ग्रेटर नोएडा विश्वस्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। एनआईआरएफ-2025 में संस्थान का बेहतरीन प्रदर्शन एनआईईटी के शिक्षकों, विद्यार्थियों, रिक्रूटर्स एवं अन्य सभी स्टेकहोल्डर्स के सम्मिलित प्रयासों का परिणाम है। आज एनआईईटी देश के साथ-साथ विश्व में अपनी पहचान बना रहा है। हम कुशल एवं नैतिकतापूर्ण पेशेवर और उद्यमी विकसित करके देश के विकास के यज्ञ में अपने योगदान की आहुति देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के डायरेक्टर डॉ विनोद एम कापसे ने कहा कि, “एनआईईटी इन्नोवेशन, रिसर्च  और आउटकम बेस्ड एजुकेशन को प्रमुखता से अपनाते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार अपनी शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करता है। इसके परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों को शानदार सैलरी ले साथ रोजगार तो उपलब्ध होते ही हैं, साथ ही स्टार्ट-अप संस्कृति को आधार बनाकर उद्यमिता के क्षेत्र में भी एक जाना माना संस्थान बन चुका है।

एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. अविजित मज़ूमदर तथा डीन रिसर्च डॉ. रूपा मज़ूमदर भारत मंडपम में एनआईईटी की ओर से ओर से उपस्थित रहे। डॉ अविजित मज़ूमदर ने कहा कि एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट का एनआईआरएफ-2025 में 37वीं रैंक हासिल कर लगातार छः बार एनआईआरएफ रैंकिंग में अपनी जगह बनाना एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों की सूची में एक कीर्तिमान है।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>