" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विज़न हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन ने बुजुर्गों के लिए लगाया निःशुल्क शिविर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। विज़न हेल्थ एंड एजुकेशन फाउंडेशन ने नॉलेज पार्क-2 स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस शिविर का संचालन फेथ हेल्थकेयर फिजियोथेरेपी एंड रिहैब सेंटर के सहयोग से किया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुज श्रीवास्तव और डॉ. प्राची श्रीवास्तव ने लगभग 25 वृद्धजनों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, पल्स और ऑक्सीजन लेवल की जांच की। वहीं, जोड़ों के दर्द से पीड़ित बुजुर्गों का उपचार फिजियोथेरेपी मशीनों की मदद से डॉ. साकेत ने किया। डॉ. किशन त्यागी ने उपस्थित वृद्धजनों को व्यायाम करवाते हुए उन्हें नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विज़न हेल्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय ने कहा कि फिजियोथेरेपी गति, मुद्रा और मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन हर वर्ष अलग-अलग विषयों के साथ इस दिवस को मनाता है। इस वर्ष का केंद्रीय विषय है, स्वस्थ उम्रदराज़ी में फिजियोथेरेपी और शारीरिक गतिविधि की भूमिका, जिसमें कुपोषण, कमजोरी और गिरने की रोकथाम पर विशेष बल दिया गया है। इस अवसर पर डॉ. अनुज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्राची श्रीवास्तव, डॉ. साकेत कुमार, डॉ. किशन त्यागी, रेणु कुमारी, अनुज जैन, ज्ञानी सिंह, सौरभ सिंह, रोहित कुमार, पीयूष गर्ग, डॉ. अरुण प्रताप और डॉ. अजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>