" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

एनआईईटी में ऑटोडेस्क एवं आईसीटी एकेडमी के इंडिया डिजाइन वीक–2026 के ग्रैंड फाइनल का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय इंडिया डिजाइन वीक-2026  के उत्तर भारत के ग्रैंड फाइनल का आयोजन किया गया। आईसीटी  एकेडमी द्वारा आयोजित तथा ऑटोडेस्क द्वारा स्पॉन्सर्ड इंडिया डिजाइन वीक-2026 में उत्तर भारत के सात राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ग्रैंड फाइनल के उद्घाटन सत्र में मनीष वालिया-डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स, एनआईईटी के डायरेक्टर तथा एनआईईटी नोडल सेंटर हेड डॉ विनोद एम कापसे, आईसीटी एकेडमी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सरवनन जी, ऑटोडेस्क से आनंद पुजारी एवं अखिलेश शाही, आयोजन समिति के सदस्य, मेंटर्स, निर्णायक मंडल के सदस्य तथा प्रतिभागी उपस्थित रहे।  इंडिया डिजाइन वीक- 2026 के ग्रैंड फाइनल का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। एनआईईटी के डायरेक्टर डॉ विनोद एम कापसे ने अपने स्वागत उद्बोधन में प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया तथा ग्रैंड फाइनल में उनकी सफलता की शुभकामनाएं ज्ञापित कीं।  मुख्य अतिथि मनीष वालिया-डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स ने प्रतिभागियों से डिजाइन संबंधी बारीकियों को ध्यान से समझ कर नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के विकास पर बल देने को कहा। उन्होंने अपने वक्तव्य में प्रतिभागियों को तकनीक के नए आयामों को समझने तथा बाजार एवं ग्राहकों की मांग के अनुरूप समाधान विकसित करने की आवश्यकता व्यक्त की।

22 अप्रैल 2026 को इंडिया डिजाइन वीक- 2026 के उत्तर भारत के ग्रैंड फाइनल का समापन किया गया। इस अवसर पर इंडिया सेल्यूलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री पंकज महिंद्रू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार ट्रॉफी, प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। फ्यूजन तथा रेविट के अंतर्गत प्रथम स्थान विजेता को 50000, द्वितीय स्थान विजेता तो 30000 तथा तृतीय स्थान विजेता को 20000 रु की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंकज महिंद्रू ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि, “हार और जीत जीवन के दो पहलू हैं। कभी हम जीतते हैं तो कभी हार का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह जरूरी है कि अगर हमें जीत मिली है तो और बड़ी जिम्मेदारी के लिए खुद को तैयार करें और अगर हार का सामना करना पड़ता है तो उन बिंदुओं के विषय में समीक्षा करें जहां कुछ कमी रह गई।”  समापन समारोह में डॉ अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ मनीष कौशिक, प्रो मयंक दीप खरे, प्रो संजय कुमार, प्रो अदिती मट्टू, प्रो राकेश सिंह, प्रो अंशुल वार्ष्णेय, प्रो अंशु आनंद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो हर्ष अवस्थी ने किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>