" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, बच्चे हुए सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को विद्यार्थियों की मेधा, सृजनशीलता, अनुशासन तथा विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के सम्मानार्थ भव्य एवं गरिमामय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि मेजर जनरल विजय राना डे एवं डॉ. शुभम शर्मा रहे। मुख्य अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ एक अत्यंत मधुर अंग्रेज़ी गीत की मनोहारी प्रस्तुति की गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, परिश्रम तथा निरंतर प्रगति की भावना को प्रबल करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी बधाई दी। प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उन छात्र-छात्राओं को भी कम्युनिटी स्टार सम्मान प्रदान किया गया, जिन्होंने सामाजिक उत्तरदायित्व, सहयोग, अनुशासन तथा सकारात्मक व्यवहार के माध्यम से विद्यालय एवं समाज में आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। ऐसे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जो अपने सहपाठियों एवं मित्रों के लिए प्रेरणास्रोत बने। इसके अतिरिक्त विभिन्न ज्ञान प्रतियोगिताओं तथा ओलंपियाड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, अतर्सदनीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय द्वारा उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने संगीत, नृत्य, चित्रकला, हस्तकला, सृजनात्मक गतिविधियों तथा अन्य सहशैक्षिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रतिभा का परिचय दिया। समारोह का विशेष आकर्षण वे विद्यार्थी रहे जिन्होंने लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विद्यालय के अनेक उदीयमान छात्र-छात्राओं ने अपने मनोभावों, विचारों एवं रचनात्मक अभिव्यक्तियों को लेखन के माध्यम से प्रकाशित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. शुभम शर्मा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि वर्तमान समय के विद्यार्थी केवल अध्ययन तक सीमित नहीं हैं, अपितु वे साहित्य, विज्ञान, कला तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे अनेक क्षेत्रों में नई पहचान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। इसके उपरांत सांस्कृतिक गरिमा को प्रदर्शित करते हुए भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सुंदर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण को शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्या ने अपने संदेश में कहा कि जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने, प्रोत्साहित करने तथा उन्हें श्रेष्ठ नागरिक के रूप में विकसित करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

10 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

11 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

11 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

14 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

4 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>