ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी) का एरोबॉट्स क्लब एक बार फिर तकनीकी उत्कृष्टता का परिचय देते हुए अंतरमहाविद्यालय ड्रोन रेस प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन कर रहा है। 10 मई 2025 को गलगोटिया टेकफेस्ट में आयोजित “फ्लाई केस्ट (ड्रोन रेस) प्रतियोगिता में एनआईईटी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में आठ से अधिक टीमों ने भाग लिया।
एनआईईटी की विजेता टीम में हिमांशु वर्मा, वंश अग्रवाल, दिव्य प्रताप सिंह और आयुष गुंजन मिश्रा शामिल थे, जिन्होंने उत्कृष्ट समन्वय और तकनीकी कौशल का परिचय दिया। इसके पश्चात, 14 मई 2025 को आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज टेकफेस्ट में आयोजित ड्रोन रेस प्रतियोगिता में भी एरोबॉट्स क्लब ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस बार एनआईईटी का प्रतिनिधित्व हिमांशु वर्मा और वंश अग्रवाल ने किया, जिन्होंने ड्रोन संचालन में अद्भुत नियंत्रण और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। इन उपलब्धियों के माध्यम से एरोबॉट्स क्लब ने यह सिद्ध किया है कि वह ड्रोन तकनीक में नवाचार और निरंतर श्रेष्ठता की ओर अग्रसर है। यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, परिश्रम और तकनीकी समर्पण का प्रतिफल है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…