" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन की तारीख जल्द तय…. मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार सिंह ने तैयारी की समीक्षा की

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-मुख्य सचिव एयरपोर्ट परियोजना के कार्यों में तेजी लाने व नियमित समीक्षा की अधिकारियों को दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा।उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न एजेंसियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह, जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी-नोडल अधिकारी जेवर एयरपोर्ट शैलेंद्र कुमार भाटिया, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरन जैन, टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के विनायक पाई , डीजीसीए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।    बैठक में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL), टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को रनवे, टर्मिनल भवन, एस टी पी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, कार्गो सुविधाओं सहित अन्य बुनियादी ढांचे की प्रगति से अवगत कराया।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि एयरपोर्ट के शेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट परियोजना की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर सृजित करेगा। बैठक के उपरांत मुख्य सचिव ने ए टी सी बिल्डिंग , टर्मिनल भवन, सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट , पथवाया नाला एवं अन्य निर्माणाधीन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु दिशा-निर्देश दिया।

बैठक एवं निरीक्षण के उपरांत मुख्य सचिव ने बंकापुर में स्थित पथवाये नाले के विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों का अधिकारियों को निर्देशित किया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर से निकलने वाली ड्रेन को इसी पथवाये से जोड़ा जाएगा इसलिए पथवायें का चौड़ीकरण, साफ सफाई एवं पुलिया निर्माण के कार्य मे तेजी लाते हुए समय से गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी/नोडल अधिकारी जेवर एयरपोर्ट शैलेंद्र कुमार भाटिया, उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता ऊपरी माट शाखा गंग नहर खुर्जा मोर मुकुट, सहायक अभियंता अशोक कुमार जैन एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>