ग्रेटर नोएडा, 22 जुलाई। नॉलेज पार्क स्थित आई बिजनेस इंस्टीट्यूट (IBI) में मंगलवार को 50 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘Catalyst 2026’ का भव्य शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी, ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व नंबर-1 साइना नेहवाल रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास का महत्व समझाया।
अपने प्रेरक संबोधन में साइना नेहवाल ने कहा कि बड़े सपने देखने के साथ-साथ उन्हें साकार करने के लिए हर दिन स्वयं को बेहतर बनाने का संकल्प लेना आवश्यक है। उन्होंने अपने खेल जीवन के संघर्ष, चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली सफलताओं के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों से कभी हार न मानने और विपरीत परिस्थितियों का साहस के साथ सामना करने का आह्वान किया। साइना ने कहा कि सफलता किसी एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि लगातार मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर हासिल होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने और समय का सदुपयोग करने की सलाह दी।
इस अवसर पर प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं परफॉर्मेंस कोच हिम-ईश मदान ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सकारात्मक सोच, प्रभावी व्यक्तित्व, संचार कौशल और आत्मविश्वास को करियर निर्माण की आधारशिला बताते हुए युवाओं को अपने भीतर की क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सुश्री गुंजन मिश्रा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट – पीपल एंड बिजनेस ऑपरेशंस, फ्लक्स इवेंट्स तथा डॉ. दीपक सिंह, चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर – इंडिया एंड एमईएनए, प्रोटिविटी ने भी विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की बदलती आवश्यकताओं, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और व्यावसायिक कौशल के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने पर बल दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान प्रबंधन के अनुसार ‘Catalyst 2026’ के तहत अगले 50 दिनों तक विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दक्षता से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न सत्र, कार्यशालाएं और विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…