" data-ad-slot="">
Categories: SPORTS

सेंट जोसेफ्स स्कूल में सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स एथलेटिक मीट का हुआ समापन,ओवरऑल बेस्ट ज़ोन बना मेरठ ज़ोन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ओवरऑल बेस्ट ज़ोन में प्रथम स्थान– मेरठ ज़ोन, द्वितीय स्थान पर गाज़ियाबाद ज़ोन, तीसरे स्थान– कानपुर नॉर्थ ज़ोन

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ्स स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित सीआईएससीई रीजनल गर्ल्स एथलेटिक मीट 2026-27 का सफल समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रतिभाशाली छात्राओं ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न दौड़ एवं फील्ड स्पर्धाओं के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रबंधन की सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागी विद्यालयों ने सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जिप्सन पलाटी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम प्रबंधकों, निर्णायकों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर डेविड ने विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, टीम मैनेजर, कोच, शिक्षकगण, सीआईएससीई के अधिकारी तथा सेंट जोसेफ्स स्कूल का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। ओवरऑल बेस्ट ज़ोन- प्रथम स्थान– मेरठ ज़ोन, द्वितीय स्थान– गाज़ियाबाद ज़ोन, तृतीय स्थान– कानपुर नॉर्थ ज़ोन रहा। इस दौरान विशेष उपलब्धियाँ- सर्वश्रेष्ठ एथलीट- अंडर-14: आराध्या राणा (मेरठ ज़ोन), अंडर-17: अनन्या सक्सेना (मेरठ ज़ोन), अंडर-19: पावनी अवस्थी (कानपुर नॉर्थ ज़ोन)। सर्वश्रेष्ठ ज़ोन -अंडर-14 विजेता – मेरठ ज़ोन, प्रथम उपविजेता– कानपुर नॉर्थ ज़ोन, द्वितीय उपविजेता– गाज़ियाबाद ज़ोन। अंडर-17 में विजेता– मेरठ ज़ोन एवं गाज़ियाबाद ज़ोन (संयुक्त)- प्रथम उपविजेता– वाराणसी ज़ोन, द्वितीय उपविजेता – प्रयागराज ज़ोन। अंडर-19 में विजेता– कानपुर साउथ ज़ोन प्रथम उपविजेता– कानपुर नॉर्थ ज़ोन, द्वितीय उपविजेता – वाराणसी ज़ोन रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं विभिन्न ज़ोन की टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही सभी प्रतिभागी विद्यालयों, सीआईएससीई अधिकारियों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों तथा सेंट जोसेफ्स स्कूल के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। दो दिवसीय इस सफल प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया तथा खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रेरणादायी संदेश दिया। विद्यालय ने अगले वर्ष भी इसी उत्साह और उत्कृष्टता के साथ प्रतियोगिता आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

दूसरे दिन के परिणाम में अंडर-14 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम– अनन्या सिंह (कानपुर नॉर्थ), द्वितीय– आकांक्षा (वाराणसी), तृतीय– खुशी (गाज़ियाबाद)। 200 मीटर दौड़ में प्रथम– अनन्या सिंह (कानपुर नॉर्थ), द्वितीय– आराध्या राणा (मेरठ), तृतीय– आकांक्षा (वाराणसी)। 600 मीटर दौड़ में प्रथम– आराध्या राणा (मेरठ), द्वितीय– कनिका (मेरठ), तृतीय– प्रगति विश्वकर्मा (कानपुर नॉर्थ)। 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम– श्रेया (मेरठ), द्वितीय– अनन्या चौधरी (गाज़ियाबाद), तृतीय– उत्तरा पाल (कानपुर नॉर्थ)। लॉन्ग जंप में प्रथम– दृष्टि शर्मा (गाज़ियाबाद), द्वितीय– सौम्या (वाराणसी), तृतीय– कीर्ति ठाकुर (मेरठ)। अंडर-17 बालिका वर्ग शॉटपुट में प्रथम– अनन्या सक्सेना (मेरठ), द्वितीय– प्राची गुप्ता (प्रयागराज), तृतीय– पारिधि सिंह (वाराणसी)। डिस्कस थ्रो में प्रथम– अनन्या सक्सेना (मेरठ), द्वितीय– अलीज़ा मसूद (प्रयागराज), तृतीय– अक्षिता अग्निहोत्री (कानपुर साउथ)। हैमर थ्रो में प्रथम– अनन्या सक्सेना (मेरठ), द्वितीय– पारिधि सिंह (वाराणसी), तृतीय– अलीज़ा मसूद (प्रयागराज)। ट्रिपल जंप में प्रथम– अनन्या सिंह (वाराणसी), द्वितीय– त्रिशा केसरवानी (प्रयागराज), तृतीय– तनिष्का सिंह (मेरठ)। जैवलिन थ्रो प्रथम– अनन्या सिंह (वाराणसी), द्वितीय– शुभांगी शर्मा (गाज़ियाबाद), तृतीय – कार्तिका सिंह (प्रयागराज)। अंडर-19 बालिका वर्ग लॉन्ग जंप में प्रथम – रिंकी (मेरठ), द्वितीय – अनुष्का सिंह (वाराणसी), तृतीय – कनक पटेल (गाज़ियाबाद)।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

20 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

20 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

20 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>