ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साह से भरपूर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधरा राज उपस्थित रहीं, जो एक अनुभवी साइकोथेरेपिस्ट, कॉरपोरेट ट्रेनर एवं NLP मास्टर प्रैक्टिशनर हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 9 द्वारा प्रस्तुत स्किट रही, जिसमें 1857 की क्रांति से लेकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble) तक की ऐतिहासिक यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस नाट्य प्रस्तुति ने स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और लोकतंत्र की महत्ता को दर्शकों के सामने जीवंत कर दिया। इसके साथ ही कक्षा 4 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। विद्यार्थियों की ऊर्जा, भाव-भंगिमा और अनुशासन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधरा राज ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं मानसिक मजबूती का महत्व बताया तथा उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सम्मानित प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पल्लाटी (मैनेजर), फादर कोरिया, ब्रदर डी. कैन, सिस्टर सीथा एवं सिस्टर विजया भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं मुख्य अतिथि को स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं यादगार सिद्ध हुआ।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…